फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP activist Sony's two daughters will read in central school

केंद्रीय विद्यालय में पढ़ेंगी आत्महत्या करने वाली आप कार्यकर्ता सोनी की दोनों बेटियां

Wed, 27 Jul 2016 09:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 27 Jul 2016 09:01 PM IST
विज्ञापन
AAP activist Sony's two daughters will read in central school
आप महिला कार्यकर्ता ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

आत्महत्या करने वाली आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता सोनी की दोनों बच्चियां अब केंद्रीय विद्यालय में पढ़ेंगी। सोनी के पति अशोक मिश्रा ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ललिता कुमारमंगलम से मुलाकात करके सुरक्षा समेत बच्चों की शिक्षा में मदद करने की मांग की थी।

विज्ञापन


ललिता कुमारमंगलम ने बच्चियों की शिक्षा के लिए मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडे़कर से बात की और अब दोनों का दाखिला केंद्रीय विद्यालय में किया जाएगा। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ललिता कुमारमंगलम के मुताबिक, सोनी के पति अशोक मिश्रा अपने दोनों बच्चियों के साथ बुधवार को आयोग मुख्यालय पहुंचे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनी के पति ने की थी सुरक्षा और शिक्षा की मांग

AAP activist Sony's two daughters will read in central school
आप महिला कार्यकर्ता ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

अशोक मिश्रा ने बताया कि सोनी की मौत के बाद उनके परिवार को लगातार धमकियां मिल रही हैं। सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस कर्मी शाम छह बजे चला जाता है। जबकि दोनों बच्चियों  की शिक्षा के लिए कोई प्रबंध नहीं किया गया है। 

ललिता कुमारमंगलम ने बताया कि सोनी के पति ने सुरक्षा और शिक्षा में मदद करने की मांग रखी थी। सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस आयुक्त से बात की जाएगी। 

हालांकि शिक्षा के लिए मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडे़कर से बात की और उन्होंने दोनों बच्चियों को केंद्रीय विद्यालय में दाखिले के लिए सहमति दे दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed