अगर नेता बनने का देख रहे हैं सपना तो यहां आपके लिए है सुनहरा मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में सरकार चलाने के साथ आम आदमी पार्टी (आप) अब युवा नेता भी तैयार करेगी। इसके लिये पार्टी अपनी ही रिसर्च सेल और सोशल मीडिया विंग के साथ इंटरनशिप प्रोग्राम लांच करने जा रही है।
पार्टी के मुताबिक, अपनी तरह की पहले ऐसे प्रोग्राम का अहम मकसद भविष्य के नेता तैयार करना है। वहीं, सरकार चलाने का हुनर भी उन्हें सिखाया जायेगा। पार्टी ने इसके लिये आवेदन मंगवाये हैं।
हालांकि, माना जा रहा है कि इंटरनशिप प्रोग्राम के जरिये पार्टी प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम तैयार करने की योजना पर काम कर रही है। पार्टी के फोकस में 2019 का लोक सभा चुनाव है।
राजनीतिक विश्लेषण, नीतिगत मसलों पर शोध, आरटीआई की भी सीख देगी
इसके लिये अभी से तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी न सिर्फ पॉलिटिकल कंटेट राइटिंग/फोटोग्राफी करने व कार्टून बनाने का पाठ पढ़ायेगी। बल्कि राजनीतिक विश्लेषण, नीतिगत मसलों पर शोध, आरटीआई की भी सीख देगी।
इसके अलावा फेसबुक, ट्वीटर, इंस्ट्राग्राम, यू-ट्यूब की दिलचस्पी रखने वालों की अलग-अलग कक्षायें लगेंगी। इसके बारे में पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तार से बताया गया है।
जिसके मुताबिक, अगर कोई देश की सियासत में अपनी अहम भूमिका निभाता है और वैकल्पिक राजनीति में जिसकी दिलचस्पी है तो वह पार्टी से संपर्क करे। पार्टी ने भरोसा दिलाया है कि प्रोग्राम के सहारे वह बेहतर लीडर तैयार करेगी।