आम आदमी सेना ने बताया किस मजबूरी के चलते दो बार किया केजरीवाल पर हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी सेना के अध्यक्ष प्रभात कुमार ने दावा किया है कि दिल्ली में सीएनजी के स्टिकर पिछले दिनों 1000 में बिक रहे थे। हमने इसका स्टिंग भी किया था।
सरकार और उपराज्यपाल से इसकी शिकायत की गई लेकिन जब कोई एक्शन नहीं लिया गया तो हम सब यह करने के लिए मजबूर हुए। हमने ये सब आम आदमी पार्टी से ही सीखा है। हमारी बात नहीं सुनी गई तो मुंह काला करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
हालांकि आम आदमी पार्टी ने इस घटना के लिए भाजपा पर आरोप मढ़े है। दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर वेद प्रकाश की कॉल डिटेल की जांच भी करने की मांग की है। क्योंकि शक है कि जूता फेंकने के पहले वेद प्रकाश ने भाजपा नेताओं से बातचीत की थी।
इस तरह की पहली घटना नहीं है
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आम आदमी सेना का यह यह दूसरा हमला है। जूता फेंकने वाला आम आदमी सेना इससे पहले भी उन पर स्याही फेंक चुकी है। इसके अलावा भी केजरीवाल पर अंडे और पत्थरों से हमला हुआ। उनको थप्पड़ भी मारा गया है।
ऑड ईवन की सफलता पर आयोजित कार्यक्रम में इसी साल 17 जनवरी को नाराजगी जाहिर करते हुए भावना नाम की महिला ने केजरीवाल पर स्याही फेंकी थी। पंजाब के लुधियाना़ में केजरीवाल की कार पर कुछ लोगों ने लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर कार का शीशा तोड़ दिया था।
दिल्ली में रैली के दौरान उन पर अंडे फेंके गए थे। लोकसभा चुनावों के दौरान एक ऑटो ड्राइवर ने थप्पड़ जड़ दिया था। ऑटो चालक ने पहले केजरीवाल को पहले माला पहनाई फर थप्पड़ मार दिया।
वारासणी में केजरीवाल और आप के अन्य नेताओं पर अंडे और स्याही फेंके। इसके पूर्व अन्ना समर्थक बताने वाले शख्स ने भी काला स्याही फेंक चुका है।