{"_id":"59c288d74f1c1b28688b5979","slug":"aam-admi-sena-stuck-posters-at-manish-sisodias-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी सेना ने सिसोदिया के घर पर चिपकाये चेतावनी लिखे पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी सेना ने सिसोदिया के घर पर चिपकाये चेतावनी लिखे पर्चे
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
Updated Thu, 21 Sep 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया
आम आदमी सेना ने बुधवार को स्कूलों के नजदीक खुली शराब की दुकानों को बंद करने का अल्टीमेटल दिल्ली सरकार को दिया है। इसके लिये सेना के अध्यक्ष प्रभात कुमार उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर पर्चे चिपकाये।
विज्ञापन
इसमें चेतावनी दी गई है कि अगर तीन दिनों के भीतर शराब की दुकानें बंद नहीं की गयी तो वह व उनकी सेना के पदाधिकारी बच्चों की सुरक्षा के लिये सभी शराब की दुकानों पर ताला जड़ देंगे।
विज्ञापन