फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aam aadmi party won 27 seats in gujarat municipal election, but biggest challenge is to win delhi municipal corporation elections

प्रधानमंत्री मोदी के गढ़ में केजरीवाल ने लगाई सेंध, क्या दिल्ली नगर निगम बचा पाएगी भाजपा

Wed, 24 Feb 2021 05:24 PM IST
Harendra Chaudhary अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 24 Feb 2021 05:24 PM IST
सार

  • सूरत नगर निगम में 27 सीटें जीतकर दूसरे नंबर की पार्टी बनी आप, कांग्रेस तीसरे नंबर पर खिसकी
  • गुजरात में मिली जीत से उत्साहित पार्टी का दिल्ली नगर निगमों से भाजपा का सफाया करने का दावा

विज्ञापन
aam aadmi party won 27 seats in gujarat municipal election, but biggest challenge is to win delhi municipal corporation elections
AAP Payal Patel Becomes The Youngest Corporator Of Surat In Gujarat - फोटो : aap

विस्तार

अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने उनके गढ़ गुजरात में कड़ी चुनौती पेश की है। भाजपा का गढ़ मानी जाने वाली सूरत नगर निगम में आम आदमी पार्टी ने 27 सीटें हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया है। उसने कांग्रेस को तीसरे स्थान पर धकेल दिया है। यहां 120 सीटों में भाजपा 93 सीटें हासिल करती दिख रही है। गुजरात के सभी छह नगर निगमों पर भाजपा का कब्जा बरकरार रहने की उम्मीद है, लेकिन आम आदमी पार्टी की जीत इस मामले में महत्वपूर्ण बताई जा रही है कि एक नई पार्टी होकर भी वह भाजपा के सामने कड़ी चुनौती बनकर उभरती हुई दिख रही है।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी की जीत पर अरविंद केजरीवाल ने खुशी जताई है। उन्होंने एक ट्वीट कर गुजरात के लोगों को यह कहते हुए बधाई दी है कि उन्होंने एक नई राजनीति की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि यह आम आदमी पार्टी की जीत नहीं है, बल्कि यह गुजरात की उस जनता की जीत है, जो पारंपरिक राजनीति से अलग हटकर एक स्वच्छ राजनीति को अवसर देना चाहती है। उन्होंने कहा कि यह अभी एक शुरुआत है और आने वाले समय में इसका बड़ा असर दिखाई पड़ेगा। वे 26 फरवरी को सूरत में एक रोड शो भी करेंगे।

विज्ञापन

दिल्ली में करेंगे सफाया

गुजरात में आम आदमी पार्टी को मिली इस अप्रत्याशित जीत ने यह सवाल खड़े करने शुरू कर दिये हैं कि क्या भाजपा दिल्ली नगर निगम का अपना 15 साल पुराना किला बचा पाएगी? यह सवाल इसलिए महत्त्वपूर्ण है क्योंकि भाजपा के तमाम नेता अपनी पूरी कोशिश के बाद भी भाजपा को दिल्ली विधानसभा में जीत नहीं दिला सके हैं। यहां अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार अपनी सरकार बनाने में कामयाब रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दिल्ली के तीन नगर निगमों पर भारतीय जनता पार्टी पिछले 15 सालों से शासन कर रही है। इस बार आम आदमी पार्टी उसे यहां कड़ी चुनौती देने की तैयारी में है। निगम चुनावों में आप की कमान संभाल रहे दुर्गेश पाठक ने कहा है कि गुजरात की जीत ने यह साबित कर दिया है कि देश की जनता अब भाजपा की राजनीति को अस्वीकार कर रही है। वह स्वच्छ और भ्रष्टाचार रहित राजनीति को अवसर देना चाहती है। दिल्ली के नगर निगमों में भी भयंकर भ्रष्टाचार हो रहा है और अब यहां की जनता उनको सत्ता से उखाड़ने की तैयारी कर चुकी है। वह आम आदमी पार्टी की साफ स्वच्छ राजनीति को मौका देना चाहती है।


उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने तीसरी बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनाकर यह साबित कर दिया है कि पार्टी स्वच्छ और भ्रष्टाचार के खिलाफ ईमानदार राजनीति कर रही है। वह लोगों के बच्चों के लिए बेहतर स्कूल, बेहतर शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य और बेहतर जीवन देने की तरफ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि अब देश में इसी तरह की राजनीति की जाएगी और जाति-धर्म की राजनीति करने वालों को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। आप नेता ने दावा किया कि इस बार दिल्ली के नगर निगमों में भाजपा का सफाया हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed