फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aam aadmi party will shift in new office.

'पड़ोसियों' के चलते AAP बदल रही है पता

Wed, 27 Aug 2014 11:11 PM IST
Updated Wed, 27 Aug 2014 11:11 PM IST
विज्ञापन
aam aadmi party will shift in new office.

आम आदमी पार्टी (आप) का मुख्यालय अब पूर्वी पटेल नगर मेट्रो स्टेशन के पास होगा। एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि कार्यालय के अगले हफ्ते नए पते पर शिफ्ट होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों की मानें तो इसके मालिक से बातचीत फाइनल हो गई है। इसी हफ्ते एंग्रीमेंट भी हो जाएगा। अगले सप्ताह तक कार्यालय पटेल नगर से चलने लगेगा।

गौरतलब है कि पिछले महीने संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तिलक लेन स्थित सरकारी आवास छोड़कर कौशांबी चले गए थे। ‘आप’ ऑफिस फिलहाल 41, हनुमान रोड से चल रहा है।

कार्यालय बदलने की वजह बताई गई कि इसका एग्रीमेंट खत्म हो गया है। इसके अलावा ऑफिस की जरूरतों के लिए जगह भी कम पड़ रही है। भीड़ जुटने से पड़ोसी में रहने वालों को भी दिक्कत हो रही है। इन्हीं वजहों से पार्टी का नया ऑफिस लेना पड़ रहा है।

विज्ञापन

लैंडफिल के विरोध में ‘आप’ का अल्टीमेटम

aam aadmi party will shift in new office.

आम आदमी पार्टी ने करावल नगर में प्रस्तावित लैंडफिल का विरोध किया है। पार्टी की चेतावनी है कि 10 दिन में अगर फैसला नहीं बदला गया तो पार्टी इसका विरोध करेगी।

‘आप’ प्रवक्ता और करावल नगर विधानसभा के संयोजक कपिल मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में उपराज्यपाल को पत्र लिखकर दस दिन का समय दिया गया है। इस मुद्दे पर 31 अगस्त को सांकेतिक प्रदर्शन होगा।

फिर भी, प्रशासन लैंडफिल बनाने के आदेश को निरस्त नहीं करता तो क्षेत्र 6 सितंबर को हर घर से एक व्यक्ति विरोध करने उपराज्यपाल आवास पहुंचेगा। इसके बाद भी अगर सरकार अडिग रही तो 14 सितंबर को बड़ी जनसभा होगी।

‘फ्री होल्ड कराने की दरें सस्ती हों’

aam aadmi party will shift in new office.

‘आप’ ने राजधानी के पुनर्वास कॉलोनियों के प्लॉट को फ्री होल्ड कराने की मौजूदा दरों पर एतराज जताया है। पार्टी संयोजक केजरीवाल ने बुधवार को इस बारे में उपराज्यपाल को पत्र लिखा है।

इसमें एलजी से सरकारी दरें कम करने की मांग की गई है। केजरीवाल की मांग है कि पुनर्वास बस्तियों में रहने वाले लोगों से प्लॉट फ्री होल्ड कराने के एवज में मूल आवंटियों होने पर 10,000 रुपये और अन्य से 50,000 हजार रुपये का शुल्क लेना चाहिए।

दोपहर बाद वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया से उपराज्यपाल से मुलाकात कर चिट्ठी सौंपी। इस दौरान सिसोदिया ने पटपड़गंज विधानसभा से जुड़ी कई समस्याओं के बारे में भी उपराज्यपाल को औपचारिक शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed