फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aam aadmi party will not suspend any mla in delhi

बीजेपी की सियासी चाल पर AAP ने खेला दांव!

Tue, 20 May 2014 04:51 PM IST
Updated Tue, 20 May 2014 04:51 PM IST
विज्ञापन
aam aadmi party will not suspend any mla in delhi

दिल्ली में सत्ता को लेकर चल रहे घमासान के बीच आम आदमी पार्टी फिलहाल विरोध करने वाले विधायकों पर तल्ख होने के मूड में नहीं है।

विज्ञापन


राजधानी के मौजूदा सियासी माहौल में तय किया गया है कि पार्टी की मुखालफत करने वाले AAP विधायकों को बाहर का रास्ता नहीं दिखाया जाएगा।

इसकी जगह  चुनाव के ऐलान तक इंतजार किया जाएगा। पार्टी की यह कोशिश भाजपा की सियासी चाल का काट तलाशने की है।

तो इसलिए डर रही है केजरी की पार्टी!

aam aadmi party will not suspend any mla in delhi

‘आप’ का मानना है कि उसकी पार्टी के दो-तिहाई विधायकों का टूटना बेहद मुश्किल है। आशंका जाहिर की जा रही है कि भाजपा आधा दर्जन ‘आप’ विधायकों को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए उकसा सकती है।

फिर अनुशासनात्मक कार्रवाई होने पर सभी विधायकों की सदस्यता बरकरार रहेगी। बाद में पार्टी से निकाले गए विधायक विनोद कुमार बिन्नी की तरह सभी भाजपा की सरकार को समर्थन देने का ऐलान कर सकते हैं।

इससे भाजपा पर पार्टी तोड़ने का इल्जाम भी नहीं लगेगा और उसकी सरकार भी बन जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

AAP ने समझी विरोधियों की चाल!

aam aadmi party will not suspend any mla in delhi

इससे बचने के लिए ‘आप’ ने नई रणनीति तैयार की है कि चुनाव के ऐलान तक जरूरी होने के बावजूद विधायकों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की जाए।

पार्टी के खिलाफ बोलने वाले विधायकों को समझाकर शांत करने की कोशिश की जाएगी। ऐसे में पार्टी के साथ बने रहने के अलावा उनके पास ज्यादा विकल्प नहीं बचेगा। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि विपक्षियों की सियासी चाल की थोड़ी समझ ‘आप’ रणनीतिकारों में आ गई है।

वैसे तो उनके विधायक पार्टी के खिलाफ नहीं जाएंगे, लेकिन अगर भाजपा सरकार बनाने की कोशिश करती है तो उसकी चालाकी कामयाब नहीं हो सकेगी।

विज्ञापन

चुनाव की तैयारी में जुटी AAP

aam aadmi party will not suspend any mla in delhi

कुछ विधायकों के सरकार बनाने की दलील के बावजूद ‘आप’ का आला नेतृत्व इससे सहमत नहीं है। पार्टी ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी का बड़ा तबका मानकर चल रहा है कि भाजपा ‘आप’ को तोड़कर सरकार नहीं बनाएगी।

विधानसभा व लोकसभा चुनाव में मिले वोटों का आकलन किया जा रहा है। साथ ही हार-जीत के अंतर को पाटने की भी योजना बन रही है।

सरकार बनाने की आवाज उठाने वाले विधायकों से भी बातचीत की जा रही है। पार्टी नेता मनीष सिसोदिया ने बताया कि वे सरकार नहीं बनाएंगे। इसकी जगह उनकी तैयारी चुनाव में जाने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed