फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aam aadmi party will get five seats in delhi

दिल्ली की पांच सीटों पर AAP का कब्जा: सर्वे

Tue, 08 Apr 2014 05:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 08 Apr 2014 05:26 PM IST
विज्ञापन
aam aadmi party will get five seats in delhi

दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी को एक बार फिर अप्रत्याशित जीत मिलने की उम्मीद है। एक ताजा सर्वे के मुताबिक दिल्ली में AAP का जनाधार बढ़ा है।

विज्ञापन


इस बढ़ते जनाधार के बल पर आम आदमी पार्टी दिल्ली में एक बार फिर दोनों विरोधियों को करारी शिकस्त दे सकती है।

दिल्ली विधानसभा चुनावों में पार्टी के बेहतरीन प्रदर्शन से जहां दोनों विरोधी दलों को जबरदस्त झटका लगा था वहीं दूसरी सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद AAP ने दिल्ली में सरकार बनाई थी।
विज्ञापन


पहले स्‍थान पर रहेगी AAP

aam aadmi party will get five seats in delhi

ताजा सर्वे के मुताबिक लोकसभा चुनावों में दिल्ली में AAP  पहले नंबर पर रहने वाली है जबकि बीजेपी को दूसरे व कांग्रेस को तीसरे स्‍थान ये संतोष करना पड़ेगा।

सर्वे के अनुसार, आम आदमी पार्टी के खाते में पांच सीटें जा रही हैं, जबकि भाजपा को दो सीटें मिलेंगी। सभी सीटों पर सीधा मुकाबला ‘आप’ व भाजपा के बीच है।

सभी सात सीटों के मुकाबले में कांग्रेस पार्टी दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही। यह करिश्मा दिल्ली के मुस्लिम वोटरों की बदौलत होने वाला है। सर्वे में मुस्लिम मतों को AAP के पक्ष में बताया गया है, जबकि भाजपा की पकड़ हिंदू पंजाबी में मजबूत बताई गई है।

अपने ही सर्वे में AAP ने किया दावा

aam aadmi party will get five seats in delhi

AAP ने विधानसभा की तर्ज पर लोकसभा चुनाव में भी राजधानी में सर्वे करवाया है। सूत्रों के अनुसार, AAP के सर्वे का रिजल्ट पिछले दिनों आया था। इसमें उसका वोट शेयर 41 फीसदी दिखा।

वहीं, भाजपा को 33 फीसदी, कांग्रेस को 19 व अन्य को 7 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं। इसमें लोगों से एक सवाल यह भी पूछा गया था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में वो किसे देखना चाहते हैं।

इसमें 41 फीसदी ने केजरीवाल को बेहतर मुख्यमंत्री बताया जबकि 22 फीसदी ने हर्षवर्धन, सात ने विजय गोयल और 11 फीसदी लोगों ने कांग्रेस का समर्थन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed