फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aam aadmi party supporters will go to varanasi for kejriwal

मोदी से मुकाबला करने को बेताब केजरी की सेना

Mon, 21 Apr 2014 11:00 PM IST
Updated Mon, 21 Apr 2014 11:00 PM IST
विज्ञापन
aam aadmi party supporters will go to varanasi for kejriwal

बनारस में बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ मैदान में उतरे आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के नामांकन से पहले AAP कार्यकर्ताओं की एक और टुकड़ी वहां पहुंचने वाली है।

विज्ञापन


काशी कूच की तैयारी में जुटी ये टीम बनारस में मोदी के खिलाफ प्रचार कर अरविंद केजरीवाल के समर्थन में वोट मांगेगी।

फिलहाल दिल्ली में रुके कार्यकर्ता मंगलवार शाम दिल्ली से रवाना होंगे। अगले दिन सुबह सभी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल का नामांकन दाखिल कराएंगे।

नामांकन से पहले केजरी है ये प्‍लान

aam aadmi party supporters will go to varanasi for kejriwal

AAP प्रवक्ता दिलीप पांडेय के मुताबिक, केजरीवाल 23 अप्रैल की सुबह आठ बजे लहुराबीर चौराहे से रोड शो करते हुए कचहरी तक जाएंगे। कचहरी में उनकी यात्रा समाप्त होगी और उसके बाद वह अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

भाजपा के नरेंद्र मोदी के खिलाफ लड़ रहे केजरीवाल ने नामांकन के लिए पहले से ही देशभर के कार्यकर्ताओं को बुलावा भेजा गया है। वरिष्ठ नेताओं के साथ बड़ी संख्या में दिल्ली के कार्यकर्ताओं की पहली खेप काशी पहुंच चुकी है।

अब नामांकन के दिन केजरीवाल के रोड शो में शामिल होने के लिए दिल्ली से कार्यकर्ताओं की दूसरी खेप मंगलवार को रवाना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी के खिलाफ जेएनयू छात्रसंघ भी

aam aadmi party supporters will go to varanasi for kejriwal

पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि सभी समर्थक अपने खर्च पर काशी पहुंचेंगे। दिलीप पांडेय के मुताबिक, रोड शो सुबह करीब आठ बजे शुरू होगा। इसमें गाड़ियों का का रैला नहीं होगा। केवल एक खुली जीप रहेगी, जिस पर केजरीवाल सवार होंगे। नामांकन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

उधर, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्रसंघ ने बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रचार करने का ऐलान किया है। जेएनयू छात्र संघ 28 अप्रैल को वाराणसी में मोदी के खिलाफ अभियान शुरू करने जा रहा है।

छात्रसंघ अध्यक्ष अकबर चौधरी के मुताबिक, कैंपस से छात्रों का दल 28 अप्रैल को वाराणसी जाएगा। छात्र मतदाताओं के बीच जाकर मोदी के खिलाफ प्रचार करेंगे और उन्हें मोदी को वोट न देने की अपील भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed