फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aam Aadmi Party's office is built on High Court land...Top Court surprised

Delhi : राउज एवेन्यू में हाईकोर्ट को आवंटित भूमि पर बना है आम आदमी पार्टी का कार्यालय ...शीर्ष अदालत हैरान

Wed, 14 Feb 2024 04:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 14 Feb 2024 04:22 AM IST
सार

सीजेआई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को न्यायमित्र के परमेश्वर ने बताया कि राउज एवेन्यू में दिल्ली हाईकोर्ट को आवंटित भूमि पर एक राजनीतिक पार्टी का कार्यालय बना है, तो वह चौंक गए।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party's office is built on High Court land...Top Court surprised
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने हैरानी जताई कि दिल्ली हाईकोर्ट की जमीन पर राजनीतिक पार्टी का दफ्तर खुला है। सीजेआई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को न्यायमित्र के परमेश्वर ने बताया कि राउज एवेन्यू में दिल्ली हाईकोर्ट को आवंटित भूमि पर एक राजनीतिक पार्टी का कार्यालय बना है, तो वह चौंक गए। शीर्ष अदालत देशभर में न्यायिक बुनियादी ढांचे से जुड़े मामले पर सुनवाई कर रही थी। हालांकि, सुनवाई के दौरान आम आदमी पार्टी का नाम नहीं लिया गया था, लेकिन बाद में वकीलों ने इसके बारे में बताया।

विज्ञापन


सीजेआई ने कहा, यह क्या है? हम जजों के लिए बंगले नहीं, सार्वजनिक सुविधा मांग रहे हैं। राजनीतिक दल अतिक्रमण पर कुंडली मारे बैठे हैं और इसे समाप्त करना होगा। न्यायमित्र के परमेश्वर ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि हाईकोर्ट के अधिकारी जब जमीन पर कब्जा लेने गए थे, तो उन्हें वहां से लौटा दिया गया। क्योंकि अब वहां एक राजनीतिक दल का कार्यालय बन गया है।
विज्ञापन


इस पर सीजेआई ने कहा, कोई भी कानून अपने हाथ में नहीं ले सकता। कोई राजनीतिक दल इस पर कैसे कब्जा कर सकता है। पीठ ने सरकारी वकील से पूछा कि वह अतिक्रमण कब हटा रहे हैं। नाराज सीजेआई ने दिल्ली सरकार की ओर से पेश वकील को चेतावनी दी कि जमीन हाईकोर्ट को वापस की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्य सचिव, लोक निर्माण विभाग और  वित्त विभाग के सचिवाें को यह मुद्दा सुलझाने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के साथ बैठक करने का निर्देश दिया। अगले निर्देशों की प्रतीक्षा किए बिना सभी लंबित मुद्दों का निपटारा करने के लिए कहा। इस मामले में सोमवार को सुनवाई होगी।

कैबिनेट प्रस्ताव के जरिये आवंटित की गई जमीन
दिल्ली के प्रमुख सचिव (विधि) भरत पराशर ने अदालत को बताया कि कैबिनेट प्रस्ताव के माध्यम से राजनीतिक दल को यह जमीन आवंटित की गई है। लेकिन अब हमने यह मामला भूमि एवं विकास कार्यालय (एलएंडडीओ) के समक्ष उठाया है और एलएंडडीओ जमीन का एक हिस्सा राजनीतिक दल को आवंटित करने की प्रक्रिया में है।


दिल्ली सरकार को दिए थे निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने पिछली सुनवाई में न्यायिक बुनियादी ढांचे के निर्माण के संबंध में दिल्ली सरकार को कई निर्देश जारी किए थे। इसके बाद, दिल्ली हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में दिसंबर के दूसरे हफ्ते में बैठक बुलाई गई। इसमें मुख्य सचिव, विधि, लोक निर्माण व वित्त विभागों के प्रमुख सचिवाें ने भाग लिया। इसमें कई निर्णय हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed