फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aam Aadmi Party protests against BJP's promise of free LPG cylinders

'₹2500 तो जुमला निकला': 'होली आ गई, फ्री सिलेंडर कब आएगा', AAP ने भाजपा के वादे को लेकर किया प्रदर्शन

Thu, 13 Mar 2025 11:32 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 13 Mar 2025 11:32 AM IST
सार

आम आदमी पार्टी ने होली पर मुफ्त गैस सिलेंडर देने के अपने वादे को पूरा करने को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार की आलोचना की और भाजपा के हर वादे को जुमला बताया।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party protests against BJP's promise of free LPG cylinders
आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन - फोटो : ANI

विस्तार

होली पर मुफ्त सिलिंडर देने को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) लगातार दिल्ली की भाजपा सरकार को घेरने में लगी है। आज आम आदमी पार्टी के नेताओं ने आईटीओ पर भाजपा के मुफ्त एलपीजी सिलिंडर वादे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और बैनर लगाया। इस पहले कल आम आदमी पार्टी ने 40 स्थानों पर प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार ने कहा, "मोदी जी और नड्डा जी ने गारंटी दी थी कि दिल्ली में महिलाओं को होली पर मुफ्त सिलेंडर मिलेंगे। हम यहां लोगों को यह बताने आए हैं कि भाजपा एक 'जुमला' पार्टी है। दिल्ली के लोगों को न तो मुफ्त सिलेंडर मिले और न ही 2500 रुपए मिले। हमारा संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक दिल्ली के लोगों को मुफ्त सिलेंडर नहीं मिल जाते।"
विज्ञापन


आप नेता प्रवीण कुमार ने होली पर मुफ्त गैस सिलेंडर देने के अपने वादे को पूरा करने को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार की आलोचना की और भाजपा के हर वादे को जुमला बताया। उन्होंने कहा, "यह बहुत दुखद है कि जिन महिलाओं ने भाजपा को वोट दिया था, उन्हें मुफ्त सिलेंडर मिलेगा, लेकिन उन्हें अभी तक सिलेंडर नहीं मिला है। कल होली है, लेकिन अभी तक लोगों को मुफ्त सिलेंडर नहीं मिला है और उन्हें अभी भी 1000 रुपये देने पड़ रहे हैं। भाजपा का हर वादा 'जुमला' साबित हो रहा है, चाहे वह महिलाओं को 2500 रुपये देने की बात हो या मुफ्त सिलेंडर देने की। ये दोनों वादे 'जुमला' साबित हुए हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव से पहले दिल्ली की महिलाओं को कई वादे किए थे। महिलाओं को 8 मार्च तक 2500 रुपये देने का वादा तो जुमला और धोखा साबित हो गया। होली-दिवाली पर हर महिला को एक फ्री सिलिंडर देने का दूसरा वादा किया था। दिल्ली की महिलाएं मुफ्त सिलिंडर देने के वादे को पूरा होने का इंतजार कर रही हैं। बुधवार को आईटीओ पर आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा को होली पर्व पर मुफ्त सिलेंडर देने के उसके चुनावी वादे याद दिलाया तो दिल्ली पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया। 

वहीं, बुधवार को दिल्ली की पूर्व मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय समेत आप कार्यकर्ताओं ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर भाजपा से चुनावी वादे पूरे करने की मांग की। इसी तरह, कालकाजी और संगम विहार समेत अन्य जगहों पर आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।


आप को दिल्ली से साफ कर देगी झूठ की राजनीति- सचदेवा
वहीं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बुधवार को कहा है कि आम आदमी पार्टी पतन की ओर बढ़ रही है। वह दिन दूर नहीं जब विपक्षी दल का दर्जा भी खो दे। महिला समृद्धि योजना को लेकर दिल्ली वालों को गुमराह कर रही है। जब 8 मार्च को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने योजना को लेकर बजट एवं समयबद्ध घोषणा कर दी तो अब वह होली पर गैस सिलेंडर को लेकर गुमराह करने की कोशिश हो रही है। सोशल मीडिया के युग में लोग भलीभांति जानते हैं कि फ्री गैस सिलेंडर जैसी बड़ी योजना शुरू करने की प्रशासनिक स्वीकृतियां व नियम बनाने के काम में थोड़ा समय लगेगा। भाजपा शासित राज्यों में फ्री रसोई गैस सिलेंडर नियमित दिए जा रहे हैं और शीघ्र दिल्ली में भी दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: चाकू से ताबड़तोड़ वार: रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो, तमाशबीन बने लोग; दो नाबालिगों को घेर किया हमला, एक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed