फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aam aadmi party plans to win delhi's heart after kejriwal in jail

इज्जत बचाने को AAP की दमदार चाल

Tue, 27 May 2014 08:32 AM IST
Updated Tue, 27 May 2014 08:32 AM IST
विज्ञापन
aam aadmi party plans to win delhi's heart after kejriwal in jail

लोकसभा चुनाव में करारी हार और फिर संयोजक अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद अब आम आदमी पार्टी बिखरने लगी है।

विज्ञापन


शाजिया इल्मी और दो अन्य संस्थापक सदस्यों के पार्टी छोड़ने के बाद अब 'आप' में संकट के बादल मड़राने लगे हैं। इससे पार्टी के दिग्गजों के माथे पर भी चिंता की लकीरें खिंचने लगी हैं।

पार्टी को बिखरने से बचाने और दिल्ली में विधानसभा चुनावों की आहट के मद्देनजर अब आम आदमी पार्टी ने विशेष प्लान बनाया है जो डूबती हुई नैया को पार लगाने का हथियार माना जा रहा है।

विज्ञापन

गिरती साख से गहराया संकट

aam aadmi party plans to win delhi's heart after kejriwal in jail

लोकसभा चुनाव की हार और वरिष्ठ नेताओं के पार्टी छोड़ने से गिरती साख की काट आम आदमी पार्टी मोहल्ला सभाओं में ढूंढ रही है।

फिलहाल विधायकों को निर्देश दिया गया है कि वह अपने इलाके के विकास कार्यों के बारे में आम लोगों से रायशुमारी कराएं। इसके आधार पर विधायक निधि से होने वाले कार्यों की प्राथमिकता तय की जाएगी।

पार्टी का मानना है कि दिल्ली में इससे जनभागीदार पर आधारित लोकतंत्र की शुरुआत होगी। इसका दोहरा फायदा होगा। आम लोग अपने इलाके की समस्याओं के निदान से जुड़ेंगे।

ये है AAP का असली प्लान

aam aadmi party plans to win delhi's heart after kejriwal in jail

वहीं, विधायकों को लोगों से सीधे संवाद का मौका मिलेगा। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा और कांग्रेस विधायकों के इलाके में इस तरह की कवायद नदारद रहेगी। इन क्षेत्रों के आप नेता आम लोगों को अपनी पार्टी विधायकों के काम की जानकारी देते रहेंगे।

पार्टी के मुताबिक, आबादी के हिसाब से एक वार्ड को करीब दस मोहल्ला सभाओं में बांटा गया है। सभी विधायकों ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है।

कुछ इलाकों में चिट्ठी भेजी जा रही है तो कुछ में प्रस्ताव तैयार है। कुछ विधायकों ने तो मोहल्ला सभा शुरू भी कर दी है। विधायक फंड आने के बाद सभाओं में तैयार प्रस्तावों पर काम शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed