फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aam Aadmi Party MLA somnath bharti solved dispute with wife Lipika Mitra

पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ और पत्नी लिपिका अब रहेंगे साथ, दोनों के बीच सुलझा विवाद

Thu, 09 Aug 2018 10:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 09 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party MLA somnath bharti solved dispute with wife Lipika Mitra
फाइल फोटो
पूर्व कानून मंत्री व आप विधायक सोमनाथ भारती व उनकी पत्नी लिपिका मित्रा के बीच चले रहे वैवाहिक विवाद आपसी बातचीत से सुलझा लिया गया है। इसलिए इस मुकदमे को खारिज कर दिया जाए। यह जानकारी बृहस्पतिवार को मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट को दी गई।  
विज्ञापन


जस्टिस आरके गॉबा के समक्ष भारती के वकील ने उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मामले को खारिज करने का आग्रह किया। कोर्ट ने कहा कुछ समय इंतजार कीजिये जब तक याची की पत्नी व उनके बच्चे साथ में उनके घर में आराम से रहने लगें। 
विज्ञापन


मामले की अगली सुनवाई सात मार्च 2019 के को मुकर्रर की गई है। कोर्ट के समक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता दयान कृष्णन ने कहा कि उनके मुव्वकिल भारती व उनकी पत्नी ने मध्यस्थता में हिस्सा लिया था जिसके बाद दोनों के बीच सुलह हो गई। वह दोनों शांतिपूर्ण तरीके से साथ रहना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने लिपिका मित्रा व दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। भारती ने उनके खिलाफ हत्या की कोशिश, जबरन गर्भपात, मारपीट व अन्य धाराओं में दर्ज एफआईआर खारिज करने की मांग की है।  

लिपिका ने बताया था जान का खतरा

Aam Aadmi Party MLA somnath bharti solved dispute with wife Lipika Mitra
सोमनाथ भारती - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस ने लिपिका की एफआईआर पर जांच के बाद पांच अप्रैल 2016 को निचली अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी। पुलिस के मुताबिक लिपिका ने उसकी व उसके अजन्मे बच्चे की जान खतरे में डालने का आरोप लगाया था। 

इस मामले में सोमनाथ भारती को अक्तूबर 2015 में जमानत मिल गई थी। लिपिका ने दस जून 2015 को दिल्ली महिला आयोग को शिकायत दी थी और इस शिकायत पर पुलिस ने नौ सितंबर 2015 को एफआईआर दर्ज की थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed