फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aam aadmi party makes 5 teams to campaign against narendra modi

बनारस में मोदी से मुकाबला करेंगी केजरी की 5 सेनाएं

Sun, 13 Apr 2014 09:11 PM IST
Updated Sun, 13 Apr 2014 09:11 PM IST
विज्ञापन
aam aadmi party makes 5 teams to campaign against narendra modi

बनारस में बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ ताल ठोंकने वाले AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल के चुनाव प्रचार और सहयोग के लिए पार्टी ने खास योजना बनाई है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अब बनारस जाकर मोदी के खिलाफ प्रचार करेंगे। इसके लिए पांच टीमें बनाई जा रही हैं।

ये टीमें इसी हफ्ते टीम बनारस पहुंच जाएगी और मतदान होने तक पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ मिलकर काम करेगी।

ऐसे पहुंचेंगी केजरी की सेनाएं

aam aadmi party makes 5 teams to campaign against narendra modi

AAP के फरीदाबाद लोकसभा प्रभारी आभास चंदीला ने बताया कि पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के समर्थन में बनारस में मोदी के खिलाफ प्रचार करने वाली पांच टीमों के लिए वॉलंटियर की सूची तैयार कर ली गई है।

हर एक टीम में 15 से 20 सदस्य होंगे। इसमें एक दर्जन महिला कार्यकर्ता भी शामिल की गई हैं। उन्होंने बताया कि इसी हफ्ते एक-एक करके टीमें बनारस पहुंच जाएंगी और 12 मई को होने वाले मतदान तक सभी टीमें काम करेंगी।

लोकसभा के उम्मीदवार पुरुषोत्तम डागर भी बनारस जाएंगे। इस टीम में विजय चौहान, रमेश अरोड़ा, संदीप चौहान, जितेंद्र कुमार, महेंद्र सिंह, रश्मि मालू, शैलेंद्र, बिजेंद्र, कमलेश आदि को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed