फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aam aadmi party leaders campaigning in delhi

वोटिंग से पहले दिल्ली में गरजे AAP के तीन दिग्गज

Sun, 06 Apr 2014 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 06 Apr 2014 11:55 PM IST
विज्ञापन
aam aadmi party leaders campaigning in delhi

लोकसभा चुनाव की वोटिंग से पहले, आखिरी रविवार को आम आदमी पार्टी ने प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंक दी। AAP के तीन दिग्गजों ने जहां कमान संभाली, वहीं उम्मीदवारों ने भी आम मतदाताओं से मुलाकात की। AAP की कोशिश पूरी दिल्ली में माहौल बनाने की थी।

विज्ञापन


AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल की सुबह की शुरुआत नई दिल्ली संसदीय सीट पर रोड शो से हुई। शादीपुर मेट्रो स्टेशन के नजदीक से निकला केजरीवाल का कारवां पटेल नगर, शंकर रोड, मंदिर मार्ग, कालीबाड़ी मार्ग होता हुआ बाल्मीकि कॉलोनी पहुंचा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:टिकट बेचने का आरोप लगाने वाले को AAP ने किया बाहर
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी प्रत्याशी आशीष खेतान के साथ केजरीवाल ने कई जगहों पर नुक्कड़ सभाएं भी कीं। आमतौर पर अपने संबोधन में केजरीवाल ने कांग्रेस-भाजपा पर निशाना साधा और आप को वोट देने की अपील की। शाम को केजरीवाल ने चांदनी चौक में जनसभा को संबोधित किया।


दूसरी तरफ मनीष सिसोदिया ने उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के प्रत्याशी राखी बिडलान के समर्थन में रोड शो किया। वहीं, कुमार विश्वास ने पश्चिमी दिल्ली प्रत्याशी जनरैल सिंह के समर्थन में जनसभा की। इसके अलावा पार्टी के सभी प्रत्याशियों ने अपने-अपने इलाके में पदयात्रा की और रविवार को अपने पक्ष में वोट देने की अपील की।

आप का राहुल गांधी से सवाल

आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के बारे में उन्हें अपना रुख साफ करना चाहिए। AAP का आरोप है कि विधानसभा के अंदर 14 फरवरी को जनलोकलपाल बिल पर कांग्रेस-भाजपा एक हो गई थीं। जबकि इस समय आम लोगों को गुमराह किया जा रहा है। इसकी जगह राहुल गांधी का जवाब देना चाहिए कि दिल्ली विधानसभा को कब भंग किया जाएगा। दोनों बड़ी पार्टियों के सरकार बनाने से इनकार करने के बावजूद विधानसभा के निलंबन पर अपनी मंशा साफ करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed