फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aam Aadmi Party Leader Ashish Khetan resigned as Vice President of DDC

दिल्ली डायलॉग के वाइस चेयरमैन पद से आशीष खेतान का इस्तीफा

Wed, 18 Apr 2018 07:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 18 Apr 2018 07:50 PM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party Leader Ashish Khetan resigned as Vice President of DDC
फाइल फोटो

आम आदमी पार्टी (आप) नेता आशीष खेतान ने डायलॉग एंड डेवलपमेंट कमीशन ऑफ दिल्ली (डीडीसीडी) के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। आप सरकार बनने के बाद कमीशन के गठन के वक्त से ही खेतान इस पद की जिम्मेदारी निभा रहे थे।

विज्ञापन


खेतान ने निजी वजहों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है। उधर, पार्टी का कहना है कि मुख्यमंत्री से बातचीत के बाद खेतान ने इस्तीफा दिया है। इसका कोई सियासी मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए।
विज्ञापन


हालांकि, पार्टी का आरोप है कि डीडीसीडी जिस सोच को लेकर बना था, उसमें उपराज्यपाल अड़चनें डाल रहे हैं।  पत्रकार से नेता बने आशीष खेतान को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का करीबी माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही वजह रही कि तीन साल पहले उन्हें आप सरकार की सलाहकार इकाई डीडीसीडी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं, करीब दस महीने से वह मुख्यमंत्री की राजनीतिक सलाहकार की जिम्मेदारी भी निभा रहे थे।

Aam Aadmi Party Leader Ashish Khetan resigned as Vice President of DDC

सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री की नेताओं से माफी मांगकर मुकदमे खत्म कराने के पीछे खेतान की सोच ही काम रही थी। पंजाब के नेताओं के साथ समझौते की मेज पर भी वही बैठे थे।

इस सबके बीच खेतान ने इस्तीफा दे दिया है। बकौल खेतान, वह डीडीसी के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहे हैं। यह 16 अप्रैल से प्रभावी है। पिछले तीन सालों में दिल्ली के हित में सार्वजनिक नीतियां बनाने व प्रशासनिक सुधार के कई मौके मिले। इसके लिए उन्होंने केजरीवाल का शुक्रिया अदा किया है।

खेतान ने बताया कि वह कानूनी पेशे से जुड़ रहे हैं। इसलिए दिल्ली बार काउंसिल से पंजीकरण कराना है। काउंसिल का नियम है कि निजी या सरकारी नौकरी करने वाला कोई व्यक्ति वकालत नहीं कर सकता। ऐसे में इस्तीफा देना अनिवार्य हो गया है।       

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed