{"_id":"5e1138708ebc3e87d4689280","slug":"aam-aadmi-party-is-collecting-donations-for-delhi-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदा इकट्ठा करने में जुटी आम आदमी पार्टी, एक करोड़ का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदा इकट्ठा करने में जुटी आम आदमी पार्टी, एक करोड़ का लक्ष्य
Sun, 05 Jan 2020 06:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 05 Jan 2020 06:44 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रख चंदा इकट्ठा करने में जुट गई है। इसे लेकर शनिवार को कनॉट प्लेस स्थित होटल रॉयल प्लाजा में फंड रेजिंग डिनर का आयोजन किया।
विज्ञापन
इस मौके पर व्यापारियों समेत आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, बृजेश गोयल और पंकज गुप्ता उपस्थित थे। पार्टी ने एक करोड़ रुपये का चंदा इकट्ठा करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
फंड रेजिंग डिनर में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने व्यापारियों को दिल्ली सरकार की उपलब्धियों से अवगत किया। व्यापारियों को लेकर सरकार की क्या योजना है इसकी भी रूप-रेखा पेश की।
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी व्यापारियों से मुखातिब हुए और आम आदमी पार्टी की सरकार की नीतियों से अवगत किया। व्यापारियों ने भी व्यापार में आने वाली परेशानियों से अवगत किया। इस दौरान दिल्ली में व्यापार बढ़ाने के लिए व्यापारियों से सुझाव लिए गए। सुझाव को पार्टी घोषणा पत्र में भी शामिल करेगी।
आम आदमी पार्टी ट्रेड विंग के कन्वीनर बृजेश गोयल ने बताया कि करीब 400 व्यापारी रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। आम आदमी पार्टी बड़े-बड़े उद्योगपतियों और औद्योगिक घरानों से चंदा लेकर चुनाव नहीं लड़ती है बल्कि आम आदमी व आम व्यापारी से चंदा लेकर चुनाव लड़ती है।
डोनेट तक ऑनेस्ट पॉलिटिक्स नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में चांदनी चौक, कश्मीरी गेट, सदर बाजार, चावड़ी बाजार, चांदनी चौक, नेहरू प्लेस, लाजपत नगर, गांधी नगर आदि बाजारों के व्यापारियों के अलावा उद्योग नगर, बवाना, नरेला, मंगोलपुरी, वजीरपुर, ओखला समेत कई औद्योगिक क्षेत्रों के फैक्टरी मालिकों ने हिस्सा लिया।