{"_id":"5b096fe04f1c1ba66e8b4b29","slug":"aam-aadmi-party-has-taken-target-against-when-bjp-has-completed-4-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार के 4 साल पूरे, आप पार्टी का आरोप बीजेपी ने जनता के साथ किया विश्वासघात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी सरकार के 4 साल पूरे, आप पार्टी का आरोप बीजेपी ने जनता के साथ किया विश्वासघात
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 26 May 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
अजय माकन
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने केंद्र सरकार के 4 साल के शासन को जनता के साथ विश्वासघात की संज्ञा दी है। पार्टी कार्यालय में शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में माकन के अलावा प्रदेश प्रभारी पीसी चाको, मुख्य प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी, अमन पंवार, चतर सिंह, मेहदी माजिद और शिवम भगत ने आरोपों की झड़ी लगाई।
विज्ञापन
माकन ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में किसान को तंगी में जीवन जीना पड़ रहा है। दो करोड़ नौकरियां देने का वायदा भी पूरा नहीं हुआ। लेबर ब्यूरो रिपोर्ट के अनुसार, केवल 4.16 लाख नौकरियां ही दी गई। नोटबंदी के चलते 15 लाख लोगों को नौकरियां गंवानी पड़ीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम रिकॉर्ड तोड़ ऊंचाई पर है और मोदी सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर टैक्स लगाकर 10 लाख करोड़ रुपये कमाए है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में बैंकों में 11 घोटाले और भ्रष्टाचार हुए है। जिनमें 61,036 करोड़ रुपये लूट लिए गए।
विज्ञापन