{"_id":"5ddc47ba8ebc3e54b4104608","slug":"aam-aadmi-party-foundation-day-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप का स्थापना दिवस आज, पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे सभी दिग्गज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप का स्थापना दिवस आज, पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे सभी दिग्गज
Tue, 26 Nov 2019 02:59 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 26 Nov 2019 02:59 AM IST
विज्ञापन
aap office
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) मंगलवार को पार्टी दफ्तर में अपना सातवां स्थापना दिवस मनाने जा रही है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री समेत पार्टी के तमाम दिग्गज नेता शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल देश भर में फैले पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे तथा दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए विशेष अभियान की भी लांचिंग की जाएगी। संघर्ष से सरकार तक, सात साल का सफर नाम के कार्यक्रम के लिए पार्टी ने अपने सभी कार्यकर्ताओं को बुलावा भेजा है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता, मंत्री, सांसद, विधायक व पार्षद भी मौजूद रहेंगे। इस बारे में दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने बताया कि इन सात सालों की सफल यात्रा की याद में मंगलवार को तीन बजे कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन