फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aam aadmi party focues on Cleaners in menifesto for MCD election

MCD चुनावः AAP के घोषणापत्र में सफाई कर्मियों को वक्त पर वेतन की गांरटी

Wed, 12 Apr 2017 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 12 Apr 2017 10:33 AM IST
विज्ञापन
 aam aadmi party focues on Cleaners in menifesto for MCD election
अरविंद केजरीवाल
दिल्ली नगर निगम चुनाव में एक बार फिर आम आदमी पार्टी (आप) सफाई कर्मियों पर डोरे डाल रही है। पार्टी अपने घोषणापत्र में विशेष सुविधाएं देने का दावा करने जा रही है। 
विज्ञापन


पार्टी सूत्र बताते हैं कि आप के घोषणापत्र में तय समय पर सफाई कर्मियों का वेतन मिलने की गारंटी होगी। वहीं, उनके बच्चों को भी विशेष सुविधाएं मिलेंगी। यही नहीं, कार्यस्थल पर भी उन्हें बेहतर माहौल मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि पार्टी ने अपने घोषणापत्र में सफाई कर्मियों के विशेष प्रावधान किया है। आप को सत्ता मिलने के बाद हर महीने की सात तारीख को उनका वेतन मिलेगा। वेतन सीधे उनके खाते में भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी का मानना है कि दिल्ली में फिलहाल 55,226 स्थायी व करीब 40 हजार अस्थायी सफाई कर्मी हैं। निगम में आप की सरकार बनने पर सभी कर्मचारियों को स्थायी किया जाएगा।

चुनाव जीतने पर सफाई कर्मियों के लिए शुरू होगी परिवार कल्याण योजना

 aam aadmi party focues on Cleaners in menifesto for MCD election
Cleaners

सत्ता मिलने पर सफाई कर्मचारियों के परिवार कल्याण की भी योजना आप शुरू करेगी। बच्चों के भविष्य के लिए 50,000 का एफडी करवाया जाएगा। लड़की को इसका फायदा 21 साल की उम्र में मिलेगा।

वहीं, सभी कर्मचारियों को कैशलेस स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएगी। पार्टी कर्मियों की सुरक्षा का भी बेहतर इंतजाम करेगी। इन्हें सभी तरह के उपकरण मुहैया कराए जाएंगे।

जबकि सभी ढलाव स्थलों को आधुनिक बनाया जाएगा। इनके नजदीक सब्सिडी खाना व साफ-सुथरा पानी मिलेगा। सफाई कर्मियों के आराम करने के लिए हवादार कमरे भी बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed