फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aam aadmi party election strategy ties to full state status

आप की चुनावी रणनीति पूर्ण राज्य के दर्जे पर टिकी

Sat, 16 Feb 2019 08:18 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Sat, 16 Feb 2019 08:18 AM IST
विज्ञापन
Aam aadmi party election strategy ties to full state status
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ani
कांग्रेस से गठबंधन की खत्म होती संभावना के बीच आम आदमी पार्टी (आप) अकेले दम पर लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरने की रणनीति पर काम कर रही है। आप की कोशिश भाजपा विरोधी वोटों का बंटवारा रोकने की है। पार्टी एक तरफ दिल्ली की मौजूदा समस्याओं के लिए भाजपा को कटघरे में खड़ा करेगी, वहीं कांग्रेस पर भी इसकी जिम्मेदारी डाली जाएगी। इसी रणनीति पर काम करते हुए आप शुरुआती तौर पर पूर्ण राज्य के दर्जे को हवा देगी।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी पार्टी दिल्ली के साथ पंजाब, हरियाणा व गोवा में बेहद संजीदगी से अभियान को आगे बढ़ा रही है। आप की कोशिश ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने की है। इनमें सबसे अहम दिल्ली है, जहां पार्टी की सरकार भी है। आप के रणनीतिकारों का मानना है कि आप के संसाधनों का सबसे ज्यादा फायदा दिल्ली में मिल सकता है, लेकिन दिल्ली में आप की राह में सबसे बड़ी अड़चन कांग्रेस की तरफ से आ रही है। अगर भाजपा विरोधी वोटों का बंटवारा कांग्रेस व आप के बीच होता है तो दोनों दलों को इसका नुकसान होगा।
विज्ञापन


आप के रणनीतिकार इसे अपनी सबसे बड़ी चुनौती मान रहे हैं। इसी वजह से पार्टी दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन को तैयार भी हो गई थी, लेकिन गठबंधन को लेकर कांग्रेस का रुख नकारात्मक होने से अभी तक बात नहीं सकी है। खासतौर से कांग्रेस की पंजाब इकाई किसी भी हालत में आप से समझौता करने को तैयार नहीं है। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी साफ कर दिया था कि कांग्रेस गठबंधन को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि पार्टी अकेले दम पर मैदान में उतरने को तैयार है। शुरुआती तौर पर रणनीति बनाई गई है कि पूर्ण राज्य के दर्जे को हवा दी जाए। दिल्ली की सभी समस्याओं का समाधान पूर्ण राज्य के दर्जे में दिखाया जाएगा। दूसरी तरफ अभी तक पूर्ण राज्य का दर्जा न मिल पाने के पीछे भाजपा व कांग्रेस का हाथ बताया जाएगा। इसके लिए केंद्र के बीते साढ़े साल के भाजपा के शासन और उससे पहले कांग्रेस के दस साल के शासन पर चर्चा होगी। इस दौरान दिल्ली वालों से आह्वान किया कि अब उनको दिल्ली को पूर्ण स्वराज दिलाने के लिए सड़क पर लड़ाई लड़नी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed