फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aam Aadmi Party deployed one thousand workers in every ward with spy camera

हर गतिविधि पर नजर रखेंगे खुफिया कैमरों से लैस आप कार्यकर्ता, हर वार्ड में एक हजार कार्यकर्ता तैनात

Sat, 11 May 2019 12:10 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 11 May 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party deployed one thousand workers in every ward with spy camera
आप कार्यकर्ता - फोटो : फाइल फोटो

मतदान के एक दिन पहले आम आदमी पार्टी (आप) विपक्षी दलों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कमर कस चुकी है। पार्टी ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस पर दिल्ली को कोई भी वोटर शिकायत दर्ज करा सकता है। वहीं, हर वार्ड में पार्टी के करीब एक हजार कार्यकर्ता खुफिया कैमरों के साथ घूमते रहेंगे। इनकी कोशिश आचार संहिता उल्लंघन के मामलों को कैमरे में कैद करने की होगी। 

विज्ञापन


आप कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने दावा किया कि बीते छह महीने के आप के प्रचार अभियान ने कांग्रेस व भाजपा को पीछे कर दिया है। इस दौरान आप दिल्ली के 90 फीसदी हिस्से तक सीधे संपर्क कर सकी है। पार्टी प्रत्याशी अपने इलाके की तकरीबन सभी गलियों का चक्कर लगा चुके हैं।
विज्ञापन

गोपाल राय ने बताया कि अमूमन आखिरी वक्त में कई बार राजनीतिक पार्टियां वोटर को बहकाने के लिए शराब व पैसा बांटती हैं। चुनाव आयोग अपनी तरफ से इस पर रोक लगाने के लिए मुस्तैद है। फिर भी, आप ने इस तरह की गतिविधियों का पर्दाफाश करने की रणनीति तैयार की है। हर वार्ड में करीब एक हजार कार्यकर्ता खुफिया कैमरे लेकर तैनात रहेंगे। अगर इस तरह की कोई गतिविधि पकड़ी जाती है तो तत्काल उसकी शिकायत चुनाव आयोग व दिल्ली पुलिस में की जाएगी। इसके अलावा आप ने हेल्पलाइन नंबर 8588833555 जारी किया है। आम मतदाता किसी भी तरह के गैर-कानूनी गतिविधियों की शिकायत इस नंबर पर कर सकता है। इस नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से भी तस्वीरें भेजी जा सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आप के विजय प्रमुख सक्रिय, वोटर का बूथ तक ले जाएंगे
गोपाल राय ने बताया कि अब आखिरी वक्त मे पार्टी को जोर बूथ प्रबंधन पर है। इसके लिए केंद्रीय, लोक सभा व विधान सभा के स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। पूरी चुनाव प्रक्रिया की पार्टी इन्हीं कंट्रोल रूम से निगरानी रखेगी। दूसरी तरफ अब विजय प्रमुखों को सक्रिय कर दिया गया है। दिल्ली में 13,821 बूथ हैं। हर बूथ पर 10 विजय प्रमुख तैनात हैं। मतदाता को पोलिंग बूथ तक ले जाने की जिम्मेदारी विजय प्रमुखों की होगी।


विपक्षी दलों में है बौखलाहट 
गोपाल राय के मुताबिक चुनाव जीतने के लिए भाजपा के सारे प्रयास नाकाम साबित हो रहे हैं। पार्टी हार की बौखलाहट में भाजपा नीचता के स्तर पर उतर आई है। मुख्यमंत्री पर हमला करवाने के बाद पूर्वी दिल्ली में हिंदू मुस्लिम दंगा कराने की कोशिश की गई। यही नहीं, आप प्रत्याशी आतिशी पर घटिया दर्जे के निजी हमले हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed