फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aam aadmi party criticised bjp government on various issue

# 3 साल में हाहाकार: AAP ने केंद्र को बताया जुमला सरकार, लगाया ये आरोप

Thu, 25 May 2017 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 25 May 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
aam aadmi party criticised bjp government on various issue
sanjay singh

 आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने पर भाजपा पर निशाना साधा है। आप का कहना है कि तीन साल में देश को सिर्फ जुमला सरकार मिली है। बीते तीन सालों में देश का सामाजिक माहौल खराब हुआ है। पार्टी का आरोप है कि लोगों में जाति-धर्म के नाम पर नफरत फैलाई जा रही है। दलितों और अल्पसंख्यकों का उत्पीडन बढ़ा है। आप ने केंद्र सरकार को पूरी तरह नाकाम बताया है।

विज्ञापन

       
पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुये वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि पिछले तीन साल में देश में सिर्फ दशहत का माहौल है। सबका साथ, सबका विकास के वायदे से सरकार बनाने वाली भाजपा के तीन साल के शासन में देश का सामाजिक तानाबाना खराब हुआ है।   
विज्ञापन

   
संजय सिंह के मुताबिक, बीते तीन सालों में दलितों पर अत्याचार बढ़े हैं। अल्पसंख्यकों को प्रताड़ित किया जा रहा है और गौरक्षा के नाम पर गुंडागर्दी का आलम है। सरेराह लोगों की पिटाई हो रही है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

    
संजय सिंह ने आरोप लगाया कि सबका साथ, सबका विकास के वायदे से आई केंद्र में सत्ता हासिल करने वाली केंद्र सरकार के अधीन हैदराबाद में भाजपा ने एक दलित छात्र रोहित वेमुला को आत्महत्या करने पर मजबूर कर दिया। दादरी में एक अल्पसंख्यक को मौत के घाट उतार दिया गया। बीएचयू, इलाहाबाद, जेएनयू समेत दूसरे विश्वविद्यालयों का माहौल खराब किया गया है। वहीं, सहारनपुर जातीय हिंसा से जल रहा है।       

संजय सिंह ने कहा कि दूसरी तरफ गरीब किसानों, युवाओं को नौकरियां, जीडीपी, विकास, महंगाई और शिक्षा पर भाजपा बात ही नहीं कर रही।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed