फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aam Aadmi Party completes 11 years of establishment

'आप' के 11 साल पूरे: स्थापना दिवस पर बोले केजरीवाल- उतार-चढ़ाव आए, पर हमारे जज्बे और जुनून में नहीं आई कोई कमी

Sun, 26 Nov 2023 02:02 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 26 Nov 2023 02:02 PM IST
सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पार्टी के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है, हम सब अपने मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहेंगे।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party completes 11 years of establishment
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ट्विटर/@AamAadmiParty

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) की स्थापना के आज 11 वर्ष पूरे हो चुके हैं। 'आप' पार्टी की स्थापना 26 नवंबर यानी आज ही के दिन 2012 में हुई थी। इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पार्टी के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है, हम सब अपने मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहेंगे।

विज्ञापन


दिल्ली के मुख्यमंत्री ने लिखा, 'आज ही के दिन साल 2012 में देश के आम आदमी ने उठकर अपनी खुद की पार्टी ‘आम आदमी पार्टी’ की स्थापना की थी। तब से लेकर आज तक इन 11 साल में बहुत उतार-चढ़ाव आए, बहुत मुश्किलें भी आई, लेकिन हम सबके जज्बे और जुनून में कोई कमी नहीं आई है। एक छोटी सी पार्टी को आज जनता ने अपने प्यार और आशीर्वाद से एक राष्ट्रीय पार्टी में बदल दिया है, जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है, हम सब अपने मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहेंगे और जनता के लिए काम करते रहेंगे। सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।'
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भारत के इतिहास में पिछले 11 वर्षों में आम आदमी पार्टी को जितना निशाना बनाया गया है, उतना किसी अन्य राजनीतिक दल को नहीं बनाया गया है। 11 साल में हमारे खिलाफ झूठे मुकदमे दाखिल किए गए। देश की सभी एजेंसियों को आम आदमी पार्टी के पीछे लगा दी गई हैं। लेकिन उन्हें आज तक कोई सबूत नहीं मिला। यह हमारी ईमानदारी का सबसे बड़ा प्रमाण पत्र है। मेरा दिल भारी है, यह पहला स्थापना दिवस है जब मनीष सिसौदिया, सत्येन्द्र जैन, संजय सिंह और विजय नायर यहां हमारे साथ नहीं हैं। उन्हें झूठे मामलों के तहत जेल में डाल दिया गया है। भाजपा अन्य दलों के नेताओं को झूठे मामलों के माध्यम से झुकाना जानती है, लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि आप के साथ ऐसा कैसे किया जाए। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारा कोई भी विधायक न तो बिका और न ही टूटा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed