फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aam aadmi party attacks on congress and bjp

सीसैट के बहाने AAP का कांग्रेस-भाजपा पर वार

Wed, 30 Jul 2014 03:49 PM IST
Updated Wed, 30 Jul 2014 03:49 PM IST
विज्ञापन
aam aadmi party attacks on congress and bjp

सिविल सेवा परीक्षा के बहाने ‘आप’ ने कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधा है। पार्टी ने परीक्षा प्रणाली में बदलाव की सीधी जिम्मेदारी तत्कालीन यूपीए सरकार पर डाली है।

विज्ञापन


साथ ही छात्रों के विरोध प्रदर्शन की अनदेखी का आरोप एनडीए सरकार पर लगाया है। पार्टी ने केंद्र सरकार से तुरंत समाधान करने की मांग की है।

‘आप’ का आरोप है कि 2011 में सी-सैट प्रणाली लागू करने के दौरान कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार ने यूपीएससी पर दबाव डाला था।

'सियासी फायदा उठाना चाहती है कांग्रेस'

aam aadmi party attacks on congress and bjp

हैरानी की बात यह है कि इस मसले पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं ने उस समय चुप्पी साध रखी थी। अब जब छात्रों का धैर्य जवाब दे गया तो कांग्रेस इसका सियासी फायदा उठाना चाहती है।

वहीं पार्टी का कहना है कि मौजूदा सरकार इस मामले के बेहद हल्के अंदाज में ले रही है। आलम यह है कि अभी तक विरोध कर छात्रों को कोई मंत्री आश्वस्त नहीं कर सका है।

‘आप’ की मांग है कि सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा स्थगित हो, फिर ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी करने के मामले की भी जांच हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की चुप्पी से संदेह

aam aadmi party attacks on congress and bjp

पार्टी का आरोप है कि राजधानी में अपराध और भ्रष्टाचार बढ़ते मामलों पर पुलिस चुप्पी संदेह पैदा करती है। पिछले दिनों अपराध की कई घटनाओं में भाजपा कार्यकर्ताओं का नाम आया, लेकिन पुलिस उन पर कार्रवाई करने से डर रही है।

‘आप’ ने भाजपा से दस सवाल किए हैं। इनमें राजेंद्र नगर के विधायक आरपी सिंह के कार्यालय में जल बोर्ड के जूनियर इंजीनियर की पिटाई और कोटला मुबारकपुर में नॉर्थ ईस्ट के छात्र की हत्या का मामला शामिल है। इन दोनों मामले में पुलिस ने ठोस कदम नहीं उठाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed