फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aam aadmi party attacks on bjp and narendra modi.

घुसपैठ: 'जनरल ने रद्द की यात्रा, मोदी फिर भी मौन'

Tue, 23 Sep 2014 10:45 PM IST
Updated Tue, 23 Sep 2014 10:45 PM IST
विज्ञापन
aam aadmi party attacks on bjp and narendra modi.

आम आदमी पार्टी (आप) ने लद्दाख में चीनी घुसपैठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल किया है। पार्टी प्रवक्ता योगेंद्र यादव ने कहा कि सेना प्रमुख जनरल दलबीर सुहाग ने चीनी सैनिकों की घुसपैठ के मद्देनजर भूटान की चार दिवसीय अधिकारिक यात्रा अचानक रद्द कर दी है, लेकिन मोदी ने इस पूरे मामले पर चुप्पी क्यों साध रखी है।

विज्ञापन


यादव के मुताबिक, चीनी राष्ट्रपति के आने से पहले और उनके जाने के बाद भी लगातार घुसपैठ की घटनाएं हो रही हैं।

वापस जाने पर जिनपिंग ने जिस तरह बयान दिया, उससे साफ है कि सीमा विवाद के मामले में वह कुछ भी करने को तैयार हैं। इस बारे में प्रधानमंत्री को बयान देना चाहिए। जिससे इस मामले में भारत की स्थिति की स्पष्ट हो सके।
विज्ञापन

AAP ने किया सर्किल रेट बढ़ाने का विरोध

aam aadmi party attacks on bjp and narendra modi.

आम आदमी पार्टी (आप) ने सर्किल रेट में बढ़ोतरी पर एतराज जताया है। पार्टी का कहना है कि निर्वाचित सरकार की गैर मौजूदगी में सर्किल रेट 20 फीसदी बढ़ाने का दिल्ली प्रशासन का फैसला संदिग्ध चाल है। इस पर रोक लगनी चाहिए।

पार्टी का सवाल है कि उपराज्यपाल और राजस्व विभाग ने किस वजह से रेट बढ़ाया है, जबकि दिल्ली विकास प्राधिकरण ने हाल ही में आवासीय योजना का ऐलान किया है।

पार्टी ने मांग की है कि एलजी को फैसले की वजह सार्वजनिक करनी चाहिए। साथ ही इस फैसले की समीक्षा करनी होगी।

भाजपा लगाएगी रक्त दान शिविर

aam aadmi party attacks on bjp and narendra modi.

भारतीय सेना व अर्ध सैनिक बलों के ब्लड बैंकों के लिए भाजपा रक्तदान शिविर का आयोजन करेगी। भाजपा के संस्थापक सदस्य पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्मदिवस 25 सितंबर को पार्टी की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन त्यागराज स्टेडियम में किया जाएगा। रक्तदान करने वालों का वीडियो सोशल वेबसाइट पर भी डाउनलोड किया जाएगा।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने बताया कि भाजपा से जुड़े 2500 कार्यकर्ता इस अवसर पर रक्तदान करेंगे। संग्रहित रक्त भारतीय सेना और अर्ध सैनिक बलों के ब्लड बैंकों में समर्पित किया जाएगा। शिविर की व्यवस्था देख रहे पार्टी उपाध्यक्ष आशीष सूद व महामंत्री शिखा राय ने बताया कि इस अवसर पर एक नेत्रदान संकल्प प्रोत्साहन कैंप भी लगेगा।

अभी तक 200 भाजपा कार्यकर्ताओं से नेत्रदान करने का संकल्प लिया है। सांसद रमेश बिधूड़ी ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, शहरी विकास मंत्री एम. वैंकेया नायडू और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन, राष्ट्रीय महामंत्री जगत प्रकाश नड्डा व अन्य वरिष्ठ नेता शिविर के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed