फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aam aadmi party and kejriwal started political drama

केजरीवाल पर आरोप, कर रहे हैं राजनीतिक ड्रामा

Thu, 22 May 2014 10:38 AM IST
Updated Thu, 22 May 2014 10:38 AM IST
विज्ञापन
aam aadmi party and kejriwal started political drama

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बेशक नैतिक आधार पर जेल जाना स्वीकार किया, लेकिन सियासी हलके में माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव की हार से बने दबाव से ध्यान हटाने की रणनीति का हिस्सा है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि इससे सवालों के कटघरे से निकलने में कामयाबी मिलेगी। साथ ही पार्टी के हक में सहानुभूति भी पैदा हो सकती है।

पार्टी का यह भी कहना है कि इसी तरह के दो मामलों में पहले केजरीवाल को जमानत मिल चुकी है, लेकिन इस मामले में अदालत ने जेल भेज दिया।

चित हो गए AAP के दिग्‍गज!

aam aadmi party and kejriwal started political drama

दिल्ली में सरकार बनाने के बाद आम आदमी पार्टी को मिले बेहतर रिस्पांस से उत्साहित पार्टी ने बगैर ठोस सांगठनिक आधार के लोकसभा में 434 उम्मीदवार उतार दिए।

जबकि शुरुआत में दिल्ली-एनसीआर के साथ हरियाणा, पंजाब जैसे छोटे राज्यों में पार्टी का विस्तार करने की बात हुई थी और सौ उम्मीदवार उतारने का निर्णय लिया गया था।

चुनाव के परिणाम रणनीतिकारों की उम्मीदों के उलट रहे। पार्टी के वरिष्ठ नेता भी चित हो गए। राष्ट्रीय पार्टी बनने भर का भी वोट ‘आप’ को नहीं मिल सका। इससे कार्यकर्ता खासे निराश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

केजरी का पॉलिटिकल ड्रामा

aam aadmi party and kejriwal started political drama

वहीं, दिल्ली के विधायकों ने भी राजधानी में दुबारा सरकार बनाने का दबाव बना रखा था। 16 मई के बाद से पार्टी पूरी तरह दुविधा में दिख रही है।

पहले दिल्ली में सरकार बनाने की बात को सिरे से नकार दिया, लेकिन मंगलवार को केजरीवाल ने एलजी से मुलाकात कर सरकार बनाने को जनमत संग्रह कराने की बात कही।

बुधवार को पार्टी ने फिर पलटी खाई और सरकार बनाने की सारी संभावना को इंकार कर दिया। केजरीवाल की इस चाल से जानकार मानते हैं कि चुनावी हार से बने दबाव को कम करने की रणनीति है। हालांकि विपक्ष इसे राजनीतिक ड्रामा करार दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed