फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAm aadmi party alleges, DDA allocates two acres of school land to BJP but party opened office

आप का आरोप, डीडीए ने भाजपा को आवंटित की दो एकड़ स्कूल की जमीन, पार्टी ने खोला दफ्तर

Thu, 11 Feb 2021 01:17 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 11 Feb 2021 01:17 PM IST
सार

आरोप- दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर केवल दो करोड़ रुपये में दो एकड़ जमीन दिल्ली भाजपा का कार्यालय खोलने के लिए दे दिया गया जबकि इसी मार्ग पर भाजपा का केंद्रीय कार्यालय पहले से मौजूद है...

विज्ञापन
AAm aadmi party alleges, DDA allocates two acres of school land to BJP but party opened office
Saurabh Bhardwaj - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया है। पार्टी ने कहा है कि केंद्र सरकार के तहत आने वाले डीडीए ने केवल दो करोड़ रुपये में लगभग दो एकड़ जमीन दिल्ली भाजपा को पार्टी कार्यालय खोलने के लिए दे दी।

विज्ञापन


इस मामले में सबसे गंभीर आरोप यह है कि दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित यह जमीन बच्चों का स्कूल खोलने के लिए थी, लेकिन इसे स्कूल की बजाय भाजपा को प्रदेश कार्यालय खोलने के लिए आवंटित कर दिया गया है। यह आवंटन तब किया गया है, जब दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर ही भाजपा का केंद्रीय कार्यालय पहले से ही मौजूद है।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि भाजपा की सरकारें किस प्रकार केवल निजी हितों के लिए काम करती हैं और आम आदमी के हितों से समझौता करती हैं, यह उसका सबसे बेहतरीन उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप नेता ने कहा कि यह जमीन बच्चों का स्कूल खोलने के लिए दी गई थी, लेकिन इसे भाजपा का प्रदेश कार्यालय खोलने के लिए आवंटित कर दिया गया। यह बच्चों के हितों के साथ खिलवाड़ है। बच्चों की विशाल संख्या को देखते हुए राजधानी में स्कूलों की संख्या पहले ही बहुत कम है।

इस आरोप पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी महामंत्री कुलजीत चहल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी इस मामले में झूठ बोल रही है। इस मामले की सच्चाई ये है कि कांग्रेस की केंद्र में सरकार होने के समय ही यह निर्णय लिया गया था कि दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर सभी राजनीतिक दलों को भूमि आवंटन किया जाएगा। केंद्र सरकार के इसी नियम के तहत भाजपा ने 2001 में भूमि के लिए आवेदन किया था। 

 

केंद्र में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने भाजपा को भूमि देने में देरी की जिसके बाद इस मामले पर हाइकोर्ट में अपील की गई। हाइकोर्ट के 2009 के आदेश के बाद दिल्ली भाजपा को 1060 वर्ग गज भूमि का आवंटन किया गया था, जिसे बाद में घटाकर 809 वर्ग गज कर दिया गया। इस समय इतनी ही भूमि का आवंटन किया गया है। इस भूमि के लिए आवश्यक धन का भुगतान भी कांग्रेस शासन के  समय ही कर दिया गया था। 

 

कुलजीत चहल ने कहा कि इस मामले में आम आदमी पार्टी यह भी झूठ बोल रही है कि स्कूल की जमीन भाजपा को गी हई। यह जमीन PSP यानी पब्लिक सेमी पब्लिक वर्ग की थी, जिसका लैंड यूज़ बदलते हुए डीडीए ने दिल्ली भाजपा को अलॉट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed