{"_id":"62f16e83c6958d5a0c6c178c","slug":"aam-aadmi-party-alleges-corruption-by-tweeting-on-former-lieutenant-governor-anil-baijal-tweet-deleted-after-o","type":"story","status":"publish","title_hn":"Twitter War: आप के ट्वीट पर राजनिवास ने जताई कड़ी आपत्ति, पूर्व उपराज्यपाल पर लगाया गया था भ्रष्टाचार का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Twitter War: आप के ट्वीट पर राजनिवास ने जताई कड़ी आपत्ति, पूर्व उपराज्यपाल पर लगाया गया था भ्रष्टाचार का आरोप
Tue, 09 Aug 2022 01:43 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 09 Aug 2022 01:43 AM IST
सार
सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी के एक ट्वीट पर राजनिवास ने कड़ी आपत्ति जताई है। ट्वीट में एक तरफ उपराज्यपाल और दूसरी तरफ मनीष सिसोदिया की तस्वीर लगा कर पोस्ट किया गया था।
विज्ञापन
Twitter
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी के एक ट्वीट पर राजनिवास ने कड़ी आपत्ति जताई है। ट्वीट में एक तरफ उपराज्यपाल और दूसरी तरफ मनीष सिसोदिया की तस्वीर लगा कर पोस्ट किया गया था। जिस पर लिखा गया था बड़ा खुलासा.. एक्साइज पॉलिसी में दिल्ली के एलजी का भ्रष्टाचार.. भाजपा को करोड़ों रुपये का फायदा पहुंचाया गया। मनीष सिसोदिया ने की सीबीआई से जांच की मांग। हालांकि राजनिवास व भाजपा के ऐतराज जताने के बाद इस ट्वीट को डिलीट कर दिया गया।
विज्ञापन
राजनिवास सूत्रों का कहना है कि मौजूदा आबकारी नीति को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के नाम को घसीटना भ्रामक है। जानबूझकर तथ्यों को गलत तरीके से पेश कर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। दरअसल पिछले दिनों उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पूर्व उपराज्यपाल अनिल बैजल पर आरोप लगाया था कि शराब की दुकानें खोलने के दो दिन पहले उन्होंने रुख बदला था। इससे दिल्ली सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हुआ। इसकी जांच सीबीआई से होनी चाहिए। इसी के बाद आम आदमी पार्टी के ट्वीटर हैंडल ने ट्वीट किया गया कि एलजी ने नियम बदल कर भाजपा के खास मित्रों को पहुंचाया हजारों करोड़ का फायदा।
विज्ञापन
इस पर भजपा सांसद मनोज तिवारी ने भी आपत्ति जताई। तिवारी ने आम आदमी पार्टी पर इसे लेकर निशाना साधा। ट्वीट कर पूछा कि आम आदमी पार्टी ने भ्रामक ट्वीट को डिलीट क्यों किया। हकीकत यह है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में अंग्रेजी शराब की 217 नई दुकानें खोलने की मंजूरी दी थी। हिम्मत है तो केजरीवाल इस तथ्य को गलत साबित करके दिखा दें। जांच भी होगी और जेल भी जाएंगे।
विज्ञापन