फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aajivika mela at Pragati Maidan Delhi

प्रगति मैदान आजीविका मेला: दर्शकों को लुभा रहे हैं नारियल की पत्तियों से बने हैंगिंग फ्लावर पॉट

Wed, 06 Mar 2019 01:56 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 06 Mar 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
Aajivika mela at Pragati Maidan Delhi
फाइल फोटो
प्रगति मैदान में आयोजित आजीविका मेला आखिरी पड़ाव में है। यहां कला प्रेमियों के लिए बहुत से हस्तशिल्प उत्पाद बेहद किफायती और आकर्षक साबित हो रहे हैं। हालांकि, इस बार मेले में दर्शकों की कम संख्या से उप्ताद विक्रेताओं में थोड़ी मायूसी भी है। बहरहाल, दर्शकों के लिए मेले का लुत्फ उठाने को महज दो दिन ही बाकी हैं। यहां देशभर के विभिन्न राज्यों के लघु उद्यमी और हस्तशिल्पी नए और किफायती उत्पाद दर्शकों को मुहैया करवा रहे हैं।
विज्ञापन


आजीविका मेले में नारियल की पत्तियों से बने हैंगिंग फ्लावर पॉट बेहद आकर्षक हैं। हॉल नंबर-10 में यह स्टॉल है। खास बात यह है कि इस लटकने वाले गुलदस्ते को बिना किसी काटछांट के सिर्फ नारियल की पत्तियों की बुनाई से तैयार किया गया है। इन गुलदस्तों का आकर और रंग भी बेहद आकर्षक है। हो सकता है कि दर्शकों को पहली बार ऐसा हैंगिग फ्लावर पॉट देखने को मिले। इससे भी ज्यादा खास बात यह है कि इनकी कीमत महज 200 रुपये है।
विज्ञापन


वहीं, महाराष्ट्र का मेटल क्राफ्ट भी दर्शकों को खूब भा रहा है। यहां दर्शकों के लिए महज 100 रुपये के वॉल हैंगर से लेकर 6 हजार रुपये तक के धातु से बने सजावटी उत्पाद उपलब्ध हैं। यहां ब्रास से तैयार नंदी, हाथी, राधा-कृष्णा की आकृतियां और भगवान की प्रतिमाएं और अन्य वस्तुएं दूर से ही दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिहाजा दर्शकों को यहां पर कम बजट में भी बेहतर खरीदारी का मौका मिल सकता है। उधर, छत्तीसगढ़ के बांस से तैयार लैंप भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। यहां दर्शकों को लिए 150 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक की कीमतों में हस्तशिल्प कला से तैयार बांस के उत्पाद उपलब्ध हैं। बृहस्पतिवार यानि 7 मार्च को आजीविका मेले का समापन होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed