फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aadhar enrollment of children in hospital ordered in gurgaon hospital

जन्म रिकॉर्ड में त्रुटियों पर निगम सख्त, बच्चों का आधार पंजीकरण करने को कहा

Fri, 08 Apr 2016 12:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 08 Apr 2016 12:31 PM IST
विज्ञापन
aadhar enrollment of children in hospital ordered in gurgaon hospital
- फोटो : अमर उजाला

कुछ अस्पतालों द्वारा भेजे जा रहे जन्म रिकॉर्ड में काफी त्रुटियां मिल रही हैं। इसे लेकर नगर निगम सख्त हो गया है। निगम ने अस्पतालों से कहा है कि इसमें सुधार करें तथा उनके यहां पैदा होने वाले बच्चों का आधार पंजीकरण अवश्य करें।

विज्ञापन


इस पर अमल न करने वाले अस्पतालों के खिलाफ निगम द्वारा कार्रवाई की जाएगी। यह बात नगर निगम के संयुक्त आयुक्त-1 विवेक कालिया ने अपने कार्यालय में अस्पताल प्रतिनिधियों संग बैठक में कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आधार पंजीकरण करने से बच्चों के जन्म प्रमाण-पत्र में डुप्लीकेसी भी नहीं होगी। बच्चों के आधार एनरोलमेंट की प्रक्रिया बहुत ही सरल है तथा इसके लिए बच्चे का फोटोग्राफ तथा माता या पिता में से किसी एक का आधार नंबर ही होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रक्रिया में बच्चे के थंब इंप्रेशन की आवश्यकता नहीं होती, बल्कि माता या पिता में से किसी एक का थंब इंप्रेशन ही काफी है।  बच्चे के जन्म के 21 दिन के भीतर जन्म पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। आधार एनरोलमेंट के लिए यूआईडीएआई द्वारा कुछ कंपनियों के टेबलेट मॉडल अधिकृत किए हैं, जो बाजार में वाजिब दाम पर उपलब्ध हैं।

उन्होंने कहा कि अस्पताल अपने किसी प्रतिनिधि को नगर निगम के माध्यम से निशुल्क प्रशिक्षण दिलवाकर आधार एनरोलमेंट कार्य को शुरू करवाएं। बैठक में नगर निगम की ओर से एनरोलमेंट प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।


उधर, अस्पतालों के प्रतिनिधियों ने इस बारे में पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया। बैठक में नगर निगम के आईटी कंसलटेंट विनोद, कर्मचारी रामकुमार सहित अस्पतालों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed