{"_id":"7dc0d2fb5c7dd6a630229a95036ee6af","slug":"aadhaar-cards-will-be-made-during-the-election-code-of-conduct-illegal","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आचार संहिता के दौरान बने आधार कार्ड होंगे अवैध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आचार संहिता के दौरान बने आधार कार्ड होंगे अवैध
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 29 Apr 2014 01:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनगर कम्यूनिटी सेंटर पर बनाए जा रहे आधार कार्ड के लिए जिला प्रशासन की अनुमति नहीं ली गई हैं। आधार कार्ड के प्रभारी एडीएम जमीर आलम का कहना है कि अभी चुनाव आचार संहिता लगी है। ऐसे में कोई भी नया कार्य शुरू नहीं किया जा सकता है। इसलिए जो भी आधार कार्ड बनाए जाएंगे वह अवैध होंगे।
विज्ञापन
राजनगर कम्यूनिटी सेंटर पर ऑफसेट कंपनी द्वारा आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। यहां 23 अप्रैल से कार्ड बन रहे हैं। सुबह से ही आवेदकों की लाइन लग जाती है।
आधार कार्ड बना रही कंपनी ऑफसेट के अधिकारी राज के मुताबिक कंपनी को अवंतिका और राजनगर में कार्ड बनाने की परमिशन मिली है, इसलिए वह कैंप लगाकर फार्म जमा करवा रहे हैं।
विज्ञापन
उधर आधार कार्ड कार्य के प्रभारी व एडीएम जमीर आलम ने बताया कि जो एजेंसी या व्यक्ति कैंप लगाकर आधार कार्ड बना रहे हैं, वह अवैध है। नियमानुसार आधार कार्ड का कार्य आचार संहिता हटने के बाद शुरू होगा।
विज्ञापन