{"_id":"5f82c24228eb3f2f5b55b3be","slug":"aadarsh-nagar-rahul-murder-case-whole-incident-recorded-in-cctv-camera","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों ने फोन कर राहुल को बुलाया था बाहर, फिर पीट-पीटकर ले ली जान, सीसीटीवी में कैद हुआ सबकुछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपियों ने फोन कर राहुल को बुलाया था बाहर, फिर पीट-पीटकर ले ली जान, सीसीटीवी में कैद हुआ सबकुछ
Sun, 11 Oct 2020 02:04 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 11 Oct 2020 02:04 PM IST
विज्ञापन
मृतक राहुल (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में राहुल नामक युवक की पीट-पीटकर की गई हत्या का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस भी इस मामले का खुलासा करने के लिए छानबीन कर रही है। इसी बीच जांच में पता चला है कि उस रात हुई पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इससे पुलिस को जांच में आसानी हो सकती है।
विज्ञापन
मालूम हो कि राहुल अपने पिता संजय, मां रेणुका और छोटी बहन के साथ रहता था। पिता संजय रोहिणी सेक्टर-18 में टैक्सी स्टैंड चलाते हैं। संजय ने पुलिस को बताया कि राहुल प्राइवेट कॉलेज से सेकेंड ईयर की पढ़ाई करने के साथ-साथ बच्चों को अंग्रेजी का ट्यूशन भी देता था।
विज्ञापन
जांच में यह बात सामने आई है कि बुधवार रात राहुल के चाचा के लड़के गोलू के फोन पर अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि उन्हें अपने बच्चे को ट्यूशन दिलाना है। इसलिए राहुल को बाहर भेज दें।
विज्ञापन
राहुल किसी को बताए बिना घर से बाहर गली में आ गया। सीसीटीवी कैमरे में दिख रहा है कि बाहर मौजूद चार- पांच लोग उसे अपने साथ ले गए और गली नंदा रोड पर लात-घूंसों से पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद घायल राहुल किसी तरह से घर आता दिख रहा है।
दिल्ली पुलिस में बयान जारी कर कहा है कि प्रिंट मीडिया के कुछ वर्गों ने घटना को सांप्रदायिक आधार देने की कोशिश की है, जो तथ्यात्मक रूप से गलत है। यह स्पष्ट किया जाता है कि यह दो परिवारों के बीच विवाद का विषय है।
बता दें कि बहन से भेंट-मुलाकात करने से नाराज उसके भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर आदर्श नगर में राहुत की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। राहुल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि युवक की मौत पेट में अंदरूनी चोट लगने की वजह से हुई है।