{"_id":"6815bec96f1ba7e8fc0254a9","slug":"a-youth-was-attacked-with-an-axe-in-jyoti-nagar-area-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Cime: धूमधाम से चल रही थी जन्मदिन की पार्टी, तभी युवक पर कुल्हाड़ी से किया हमला; इस वजह से हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Cime: धूमधाम से चल रही थी जन्मदिन की पार्टी, तभी युवक पर कुल्हाड़ी से किया हमला; इस वजह से हुआ था विवाद
Sat, 03 May 2025 12:29 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 03 May 2025 12:29 PM IST
सार
घायल युवक की पहचान बुराड़ी निवासी अरविंद पांडेय के रूप में हुई है। मूलत: सहरसा बिहार का रहने वाला अरविंद बिजली कंपनी में काम करता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ज्योति नगर इलाके में दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पार्टी के दौरान पीड़ित का कुछ लोगों से गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया था। हमलावरों ने युवक पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। हमले के दौरान ही गश्त कर रहे पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए और एक युवक को दबोच लिया। पुलिस हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर भागे हुए आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
घायल युवक की पहचान बुराड़ी निवासी अरविंद पांडेय के रूप में हुई है। मूलत: सहरसा बिहार का रहने वाला अरविंद बिजली कंपनी में काम करता है। जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि 30 अप्रैल की देर रात करीब 12 बजे इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल पर तैनात पुलिसकर्मी ज्याेति नगर इलाके में गश्त कर रहे थे। पुलिसकर्मियों ने लोनी गोल चक्कर के पास कुछ लोगों को झगड़ा करते देखा। वहां पहुंची पुलिस ने हमला कर रहे एक युवक को पकड़ा जबकि घायल युवक को तुरंत जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
पुलिस पकड़े गए युवक सूरज को थाने लेकर गई। उसके बाद पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। अरविंद ने बताया कि उसके दोस्त राज का जन्मदिन था। उसने लोनी गोल चक्कर के पास पार्टी दी थी। वह अपने दोस्त हिमांशु के साथ पार्टी में पहुंचा था। वहां राज के करीब 20 से अधिक दोस्त मौजूद थे। पार्टी के दौरान उसकी गाना बजाने को लेकर शिवम और सूरज से विवाद हो गया। शिवम और सूरज व उसके चार पांच दोस्तों ने उस पर कुल्हाड़ी और लाठी डंडे से हमला कर दिया। पुलिस ने उसके बयान पर आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन