{"_id":"68dff6dea72d01ef020cc907","slug":"a-youth-creating-a-ruckus-attacked-a-constable-and-tore-his-uniform-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-107325-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: हंगामा कर रहे युवक ने सिपाही पर किया हमला, वर्दी फाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: हंगामा कर रहे युवक ने सिपाही पर किया हमला, वर्दी फाड़ी
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर की वारदात, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में एक युवक बीच सड़क पर हंगामा कर रहा था। आरोपी आते-जाते लोगों के साथ गाली-गलौज भी कर रहा था। वहां से गुजर रहे सिपाही ने आरोपी को समझाने का प्रयास किया तो आरोपी उलटा सिपाही को ही धमकाने लगा। बाद में उसने सिपाही पर पत्थर से हमला कर उनको जख्मी कर दिया, साथ ही सिपाही की वर्दी भी फाड़ दी।
घटना के दौरान दूसरा सिपाही वहां पहुंचा और आरोपी को काबू किया। बाद में आरोपी मयंक (18) को मेडिकल के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सीसीटीवी से पड़ताल कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात को पांडव नगर थाने में तैनात सिपाही ज्ञानेंद्र सिंह क्षेत्र में गश्त पर थे। इस दौरान वह एक-दो ब्लॉक, त्रिलोकपुरी पहुंचे। वहां बीच सड़क पर आरोपी हंगामा कर रहा था। ज्ञानेंद्र ने अपनी बाइक रोकी और आरोपी को शांत करने का प्रयास किया। इस बात पर आरोपी भड़क गया।
विज्ञापन
आरोपी ने सड़क पर पड़ा एक पत्थर उठाया और ज्ञानेंद्र की कोहनी पर मारकर उनको जख्मी कर दिया। बाद में खींचतान कर वर्दी भी फाड़ दी।
हंगामे के बीच थाने के एक अन्य सिपाही सुशील मौके पर पहुंच गए। बाद में दोनों ने मिलकर आरोपी मयंक को काबू किया। आरोपी को मेडिकल करवाने के बाद थाने लाया गया। बाद में उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।