फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A young woman’s voice deepened and facial hair appeared due to a rare ovarian tumor

इलाज: ओवरी में दुर्लभ गांठ से भारी हुई युवती की आवाज, चेहरे पर उगे बाल; एम्स में सर्जरी के बाद सब ठीक

Fri, 16 Oct 2026 06:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा सिमरन, नई दिल्ली
सिमरन, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 16 Oct 2026 06:42 AM IST
सार

देश में इस दुर्लभ गांठ के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। वर्ष 1992 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज से एक मामला सामने आया था। 

विज्ञापन
A young woman’s voice deepened and facial hair appeared due to a rare ovarian tumor
demo - फोटो : adobestock

विस्तार

करीब 20 साल की युवती के शरीर में तेजी से ऐसे बदलाव होने लगे कि डॉक्टर भी हैरान रह गए। मासिक धर्म बंद हो गया, चेहरे पर असामान्य रूप से बाल बढ़ने लगे और आवाज भारी होने लगी। शुरुआत में इसे सामान्य हार्मोनल गड़बड़ी माना गया, लेकिन जांच में इसकी वजह बायीं ओवरी (अंडाशय) में मौजूद एक दुर्लभ गांठ (लेडिग सेल ट्यूमर) निकली। एम्स, नई दिल्ली के डॉक्टरों ने सर्जरी से इसे निकाला, जिसके बाद युवती के शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर सामान्य हो गया।

विज्ञापन


शुरुआती जांच में नहीं मिली बीमारी की वजह
युवती को पहले मासिक धर्म होता था, लेकिन बाद में बंद हो गया। इसके साथ चेहरे और शरीर पर असामान्य रूप से बाल बढ़ने तथा आवाज भारी होने जैसे लक्षण भी सामने आए। डॉक्टरों ने पहले उन ग्रंथियों की जांच की, जो शरीर में हार्मोन बनाती हैं। जन्म से होने वाली एक ऐसी बीमारी की भी जांच की गई, जिसमें एड्रिनल ग्रंथियों के काम करने में गड़बड़ी होती है। हालांकि, इन जांचों से समस्या की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई। इसके बाद पेट के निचले हिस्से की एमआरआई और पीईटी स्कैन कराया गया। इन जांचों में युवती की बायीं ओवरी में 3.1 गुणा 4.7 सेंटीमीटर की गांठ दिखाई दी। सर्जरी से इसे निकालने के बाद जांच में पता चला कि यह लेडिग सेल ट्यूमर था।
विज्ञापन


पुरुष हार्मोन का स्तर पांच गुना से भी ज्यादा मिला
एम्स के मेडिसिन और हार्मोन संबंधी बीमारियों के विभाग की डॉ. मनस्विनी भट्ट के मुताबिक, युवती के शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर 8.43 नैनोमोल प्रति लीटर था, जबकि सामान्य स्तर 1.5 नैनोमोल प्रति लीटर से कम होना चाहिए। यानी इसकी मात्रा सामान्य से पांच गुना से भी अधिक थी। इसी वजह से शरीर में पुरुषों जैसे लक्षण तेजी से उभर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे लक्षण दिखें तो डॉक्टर से लें सलाह
एम्स के पैथोलॉजी विभाग के डॉ. मोहम्मद अली ओसामा और डॉ. संदीप आर. माथुर के मुताबिक, महिलाओं में कम समय के भीतर चेहरे या शरीर पर असामान्य रूप से बाल बढ़ने लगें, आवाज भारी होने लगे या मासिक धर्म बंद हो जाए, तो इन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इनके पीछे अंडाशय या एड्रिनल ग्रंथियों में गांठ जैसी वजह भी हो सकती है। समय पर जांच से बीमारी का पता लगाने में मदद मिलती है।

सर्जरी से मिली राहत
एम्स के हार्मोन संबंधी बीमारियों के विभाग के डॉ. विवेका पी. ज्योत्सना और डॉ. राजेश खड़गावत के अनुसार, इस मामले में खून की जांच के साथ स्कैन भी अहम साबित हुए। एक जांच में टेस्टोस्टेरोन का स्तर काफी कम दिखाई दिया था, लेकिन आगे की जांच से गांठ का पता लगाने में मदद मिली। सर्जरी के बाद हार्मोन का स्तर सामान्य हो गया।

जानिए, क्या है लेडिग सेल ट्यूमर
यह एक दुर्लभ गांठ है, जो मुख्य रूप से पुरुषों के अंडकोष में और बहुत कम मामलों में महिलाओं के अंडाशय में बनती है। ज्यादातर मामलों में यह कैंसर रहित होती है और शरीर के दूसरे हिस्सों में नहीं फैलती। हालांकि, करीब 5 से 10 प्रतिशत मामलों में इसके कैंसरयुक्त होने की आशंका रहती है। यह बच्चों और वयस्कों, दोनों में हो सकती है।


देश में पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
देश में इस दुर्लभ गांठ के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। वर्ष 1992 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज से एक मामला सामने आया था। 
वर्ष 2009 में दिल्ली में आईसीएमआर और सफदरजंग अस्पताल से जुड़े डॉक्टरों ने ऐसा मामला पाया था। वर्ष 2010 में कोलकाता में दो मामले सामने आए थे, जिनमें एक गांठ कैंसर रहित और दूसरी कैंसरयुक्त थी। इसी वर्ष चंडीगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के डॉक्टरों ने एक वयस्क पुरुष में इस ट्यूमर का मामला पाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed