{"_id":"483215de24e9bef8b2facab1ae63080f","slug":"a-young-woman-caresses-seduced-two-months-kept-at-home-and-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को दो महीने तक बहला फुसलाकर घर पर रखा और..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती को दो महीने तक बहला फुसलाकर घर पर रखा और..
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 19 Jul 2015 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से दो माह पहले गायब हुई किशोरी दनकौर क्षेत्र के एक गांव में मिली है। किशोरी को अपने घर पर बहला फुसला कर रखने वाला युवक पुलिस टीम को देखकर फरार हो गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के गांव आकलपुर से दो माह पहले एक किशोरी संदिग्ध हालात में गायब हो गई थी। 21 मई को किशोरी किसी कार्य से जंगल में गई थी।
विज्ञापन
लेकिन देर रात तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसे अपनी रिश्तेदारियों के अलावा अन्य स्थानों पर काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा।
इसके बाद परिजनों ने चार जून को घटना की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। पुलिस ने बताया कि शनिवार को सूचना मिली की दो माह पहले गायब किशोरी को दनकौर क्षेत्र के गांव नवादा में एक युवक ने बहला फुसलाकर अपने घर पर रखा है।
विज्ञापन
उसके घर पर ही किशोरी के मौजूद होने की सूचना थी । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किशोरी को बरामद कर लिया है।