फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A young man who tried to intervene in a fight was stabbed and died.

Delhi NCR News: झगड़े में बीचबचाव करने आए युवक को मारा चाकू, तोड़ा दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
-मध्य दिल्ली के प्रसाद नगर स्थित बापा नगर में रविवार रात की वारदात
विज्ञापन

-पेट में चाकू लगने के बाद कराया लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। झगड़े में बीचबचाव करा रहे एक युवक को बदमाशों ने चाकू मार दिया। मामला मध्य दिल्ली के प्रसाद नगर स्थित बापा नगर का है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। गंभीर हालत में पीड़ित सुमित (30) को लेडी हार्डिंग अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान सोमवार शाम को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने रविवार को हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। सोमवार को सुमित की मौत के बाद हत्या की धारा जोड़कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। सीसीटीवी कैमरों से भी पुलिस को अहम सुराग मिले हैं।

वहीं परिजनों का आरोप है कि एरिया के तस्करों ने सुमित को चाकू मारा है। वारदात के समय कुछ लोग आपस में झगड़ा कर रहे थे। इस बीच सुमित ने अपने भाई रोहित के साथ बीच-बचाव कराने का प्रयास किया। आरोपियों ने पहले मारपीट की। बाद में सुमित के पेट में चाकू घोंप दिया। सुमित अपने परिवार के साथ गली नंबर-3, एच-ब्लॉक, बापा नगर में रहते थे। इसके परिवार में पिता राकेश कुमार, मां जयरानी, एक बड़ा भाई रोहित व दादा राधे श्याम हैं। सुमित और रोहित दोनों भाई करोल बाग के टैंक रोड स्थित एक जींस की फैक्टरी में काम करते थे। रविवार रात करीब 10.30 बजे दोनों भाई फैक्टरी से घर लौट रहे थे। इस बीच इनके मोहल्ले में गली के बाहर कुछ लड़के आसपास में झगड़ा कर रहे थे। सभी चूंकि मोहल्ले वाले थे, इसलिए सुमित व रोहित ने लड़कों से झगड़ा न करने और घर जाने के लिए कहा। इसी पर वह नाराज हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article