{"_id":"65163e04322ae1c42d0497f6","slug":"a-young-man-who-had-gone-to-immerse-the-idol-died-by-drowning-in-yamuna-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: मूर्ति विसर्जन करने गया युवक यमुना में डूबा, भजनपुरा की घटना, गोताखोरों ने निकाला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: मूर्ति विसर्जन करने गया युवक यमुना में डूबा, भजनपुरा की घटना, गोताखोरों ने निकाला शव
Fri, 29 Sep 2023 08:31 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 29 Sep 2023 08:31 AM IST
सार
मृतक की शिनाख्त सूरज (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने छानबीन के बाद सूरज का शव पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है। पुलिस परिवार से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में मूर्ति विसर्जन पर पूरी तरह रोक है, इसके बावजूद लोग बाज नहीं आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान एक युवक यमुना में डूब गया। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग के अलावा बोट क्लब के गोताखोर मौके पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
मृतक की शिनाख्त सूरज (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने छानबीन के बाद सूरज का शव पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है। पुलिस परिवार से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। सूरज की मौत के बाद से उसके परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन
वह चार बहनों का इकलौता भाई था। पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से पीलीभीत, यूपी का रहने वाला सूरज परिवार के साथ किराए के मकान में ब्रह्मपुरी इलाके में रहता था। परिवार में पिता भगवान दास, मां शकुंतला देवी के अलावा दो शादीशुदा और दो अविवाहित बहनें हैं।
विज्ञापन
सूरज गांधी नगर में कपड़े की दुकान पर काम करता था। रिश्तेदार मनोज ने बताया कि उसने गली वालों की मदद से घर के पास भगवान गणेश की चौकी लगाई थी। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे वह मूर्ति विसर्जन के लिए यमुना साढ़े तीन पुश्ता पर पहुंचा। इसके साथ परिजनों के अलावा पड़ोसी व दूसरे लोग भी मौजूद थे।
नाचने-गाने के दौरान अचानक गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। मामले की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। बोट क्लब इंचार्ज हरीश कुमार पांच गोताखोरों के साथ पहुंचे। पानी से शव को निकालकर मोर्चरी भेज दिया गया।