{"_id":"6581a988e7c221c59a0253c7","slug":"a-young-man-was-stabbed-to-death-with-a-knife-in-the-welcome-area-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Crime: चाकू से ताबड़तोड़ वार कर युवक को उतारा मौत के घाट, थाने से चंद कदम दूर दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Crime: चाकू से ताबड़तोड़ वार कर युवक को उतारा मौत के घाट, थाने से चंद कदम दूर दिया वारदात को अंजाम
Tue, 19 Dec 2023 08:02 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 19 Dec 2023 08:02 PM IST
सार
सूचना मिलने के बाद क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी से कुछ संदिग्धों की पहचान हुई है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम थाने से चंद कदमों की दूरी पर एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त विजय (26) के रूप में हुई है। मंगलवार सुबह अर्द्धनग्न हालत में शव सामुदायिक केंद्र, वेस्ट गोरख पार्क के पास पड़ा मिला। गला रेतने के अलावा शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी से कुछ संदिग्धों की पहचान हुई है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 7.55 बजे वेलकम थाना पुलिस की टीम को सूचना मिली कि वेस्ट गोरख पार्क के पास सामुदायिक केंद्र के सामने एक युवक का शव पड़ा है। शुरुआत में पुलिस को मृतक के पास से उसकी पहचान का कोई कागज बरामद नहीं हुआ। दिन में उसकी पहचान सीलमपुर निवास विजय के रूप में हुई। विजय अपने पिता व बहनें के साथ सीलमपुर में रहता था। उसे नशे की लत थी। चार-पांच दिन पूर्व ही वह नशा मुक्ति केंद्र से बाहर आया था।
विज्ञापन
परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात को वह किसी काम से बाहर जाने की बात कर निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश करते रहे। इस बीच दिन में उसकी मौत का पता चला।