{"_id":"6944d44390e0b7271305507f","slug":"a-young-man-was-stabbed-to-death-in-vasant-vihar-delhi-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के वसंत विहार में सनसनीखेज वारदात: 18 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, तीन नाबालिग हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के वसंत विहार में सनसनीखेज वारदात: 18 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, तीन नाबालिग हिरासत में
Fri, 19 Dec 2025 09:57 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 19 Dec 2025 09:57 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के वसंत विहार इलाके में सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां 18 वर्षीय एक युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। जिसने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले में शामिल तीन नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 18 दिसंबर को सी-ब्लॉक, कुसुमपुर पहाड़ी, वसंत विहार थाना क्षेत्र में पुलिस को दोपहर करीब 1:23 बजे एक युवक पर चाकू से हमला करने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही वसंत विहार थाने की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। क्राइम टीम और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने घटना स्थल का मुआयना कर सबूत जुटाए। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि 18 वर्षीय युवक को सीने में चाकू लगा था। परिवार वालों ने घायल युवक को तत्काल एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
शुरुआती जांच के अनुसार, यह घटना मामूली कहासुनी के बाद हुई। बताया जा रहा है कि किसी छोटी सी बात पर हुए झगड़े के दौरान, तीन नाबालिगों ने मिलकर धारदार हथियार से पीड़ित युवक पर हमला कर दिया। इस खौफनाक हमले में युवक की जान चली गई।
विज्ञापन
वसंत विहार थाने में एफआईआर नंबर 311/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1)/3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए, घटना में शामिल तीनों नाबालिगों को पकड़ लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।