फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A young man was stabbed in a dispute over an Instagram comment.

Delhi NCR News: इंस्टाग्राम पर कमेंट करने के विवाद में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
-अशोक विहार इलाके की घटना, युवक की हालत गंभीर, लोक नायक अस्पताल में चल रहा है इलाज
विज्ञापन

-दोस्त के बयान पर पुलिस ने दर्ज किया हत्या का प्रयास का मामला, आरोपियों की तलाश में पुलिस दे रही दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अशोक विहार इलाके में इंस्टाग्राम पर कमेंट करने पर हुए विवाद में चार लड़कों ने एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमलाकर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। पहचान 18 साल के विनीत के रूप में हुई है। उसका लोक नायक अस्पताल में इलाज चल रहा और हालत नाजुक बनी है। पुलिस ने पीड़ित के दोस्त के बयान पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक विनीत अपने परिवार के साथ वजीरपुर इलाके में रहता है। उसके पिता की सब्जी की दुकान है। वह अपने पिता की मदद करता है। अशोक विहार थाने में दर्ज प्राथमिकी में उसके दोस्त 18 साल के सतीश यादव ने बताया कि वह परिवार के साथ आजादपुर गांव में रहता है। वह ऑनलाइन स्टॉक मार्केटिंग का काम करता है। काम करने के बाद अकसर विनीत उसके पास आता है, जिसके बाद वह घूमने फिरने के लिए निकल जाते हैं। 31 मई की शाम वह अपने दोस्त विनीत और मोहित के साथ बाइक से घूम रहे थे। वजीरपुर इलाके में रास्ते में खड़े चार लड़कों ने उन्हें रोक लिया। एक लड़के ने एक लड़की का इंस्टाग्राम आईडी दिखाते हुए विनीत से पूछा कि वह इस आईडी से उन्हें गालियां देता है। विनीत ने मना कर दिया। उनलोगों ने उससे भी पूछा, लेकिन उसने भी मना कर दिया। उसके बाद आरोपियों ने विनीत को अपना मोबाइल दिखाने के लिए कहा, जिसमें उन्हें उस लड़की की आईडी मिल गई। उसके बाद आरोपी विनीत को गालियां देने लगे। फिर विनीत को पकड़कर उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चाकू उसके पेट, कमर व पैरों में लगे। विनीत उन लड़कों के चंगुल से खुद को छुड़ाकर मच्छी मार्केट की तरफ भागने लगा। सभी हमलावर उसके पीछे भागे। हमले से डरकर वह और मोहित भी वहां से भाग गए। थोडी देर बाद वापस आने पर नाप-तोल विभाग के कार्यालय के बाहर विनीत को घायल अवस्था में सङक पर पड़ा देखा। अन्य लोगों की मदद से उसने विनीत को इलाज के लिए दीपचंद बंधू अस्पताल लेकर गए। जहां से पुलिस और उसके परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद विनीत का भाई अस्पताल आ गया। विनीत को डॉक्टरों ने लोक नायक अस्पताल में रेफर कर दिया। अस्पताल में विनीत बयान देने की हालत में नहीं था। पुलिस ने सतीश के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article