फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A young man was beaten up and brandished a pistol for refusing to comment.

Delhi NCR News: कमेंट करने से मना करने पर युवक की पिटाई, पिस्टल ताना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
-ख्याला इलाके की घटना, पीड़ित ने आरोपी से पिस्टल छीनी, किया पुलिस के हवाले
विज्ञापन

-पुलिस आरोपियों के खिलाफ गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। ख्याला इलाके में कमेंट करने से मना करने पर कुछ युवकों ने रवि नाम के युवक को जमकर पीटा और पिस्टल से उस पर फायरिंग की कोशिश की। घायल रवि ने आरोपी के हाथ से पिस्टल छीनकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल करवाने के बाद गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

36 साल का रवि कुमार परिवार के साथ रघुवीर नगर में रहता है। वह प्लंबर है। ख्याला थाने में दर्ज प्राथमिकी में उसने बताया कि 29 मई की रात वह इलाके में रहने वाली अपनी बहन के घर गया था। उससे मिलने के बाद वह गली नंबर दो की तरफ जा रहा था। वहां पर लड्डू नाम का युवक अपने दोस्तों के साथ खड़ा था। उसको देखते ही तीनों उल्टा सीधा बोलने लगे और उसे रोक लिया। विरोध पर तीनों ने उसके साथ मारपीट की। इसी बीच लड्डू ने जेब से पिस्टल निकालकर उसपर तान दिया और गोली मारने की धमकी देने लगा। उसने तुरंत उसके हाथ से पिस्टल छीन ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article