फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A young man riding a scooter died after falling into a drain due to collision with an unknown vehicle

Delhi Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार नाले में गिरा, हुई मौत; स्वरूप नगर इलाके की घटना

Sun, 29 Jun 2025 07:59 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 29 Jun 2025 07:59 AM IST
सार

पुलिस आरोपी वाहन की पहचान के लिए घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
A young man riding a scooter died after falling into a drain due to collision with an unknown vehicle
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वरूप नगर इलाके में शनिवार दोपहर किसी वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार नाले में गिर गया। घटना की सूचना मिलने के बाद स्कूटी सवार कोबाबू जगजीवन राम अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। उनकी शिनाख्त मुकेश विश्वकर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया, सिंधी कालोनी निवासी मुकेश विश्वकर्मा सोनीपत स्थित एक कंपनी में नौकरी करते थे। शनिवार दोपहर वह सोनीपत स्थित कंपनी से अपने घर आ रहे थे। स्वरूप नगर के वेलेंटाइन फार्म हाउस के सामने किसी वाहन ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि नाला में गिरने से उनको गंभीर चोट लगी। स्थानीय लोगों के मुताबिक सर्विस रोड के साथ ही तीन फुट चौड़ा और चार फुट गहरा नाला बना हुआ है। पुलिस आरोपी वाहन की पहचान के लिए घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed