Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A young man misdeed a teenager in Greater Noida s Dankaur

हवस में अंधे युवक ने किया कुकर्म: धमकाकर किशोर के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, फिर ऐसे मासूम की इज्जत की नुमाइश की

Thu, 27 Apr 2023 10:58 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दनकौर (नोएडा)
अमर उजाला नेटवर्क, दनकौर (नोएडा) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 27 Apr 2023 10:58 PM IST
सार

आरोपी युवक ने बच्चे के साथ घर से बाहर डरा-धमकाकर अप्राकृतिक दुष्कर्म किया था। आरोपी ने उसका वीडियो भी बना लिया था। इसके बाद उसने वीडियो वायरल कर दिया।

विज्ञापन
A young man misdeed a teenager in Greater Noida s Dankaur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दनकौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग छात्र के साथ आरोपी ने अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने उसका वीडियो वायरल कर दिया। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। वहीं जारचा के फूलपुर में कुछ लोगों ने अधिवक्ता के घर में घुसकर जानलेवा हमला किया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

12 वर्षीय किशोर छठीं कक्षा का छात्र है। उसके परिवार के लोगों का कहना है कि उनके गांव में ही बदायूं निवासी एक युवक रहता है। आरोप है कि आरोपी ने कई दिन पहले उनके बेटे के साथ घर से बाहर डरा धमकाकर अप्राकृतिक दुष्कर्म किया था। आरोपी ने उसका वीडियो भी बना लिया था। इसके बाद उसने वीडियो वायरल कर दिया। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि आरोपी ललितेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता के घर में घुसकर जानलेवा हमला
फूलपुर निवासी एक अधिवक्ता के घर पर कुछ लोगों ने जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। आरोप है कि हमले में उनके चाचा व दादी घायल हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि फूलपुर निवासी अधिवक्ता रोहित तोंगड़ का आरोप है कि बुधवार रात करीब दस बजे वह ग्रेटर नोएडा से गांव फुलपुर पहुंचे तो पीछे से चिटेहरा निवासी राकेश, राजकुमार, रवि व एक अज्ञात ने लाठी डंड़ों और तमंचा लेकर पहुंचे और गाली गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने चाचा व दादी प्रकाशी के साथ गाली गलौज और मारपीट की। कोतवाली प्रभारी ज्ञान सिंह ने बताया कि अधिवक्ता रोहित तोंगड़ के चाचा की चिटहेरा गांव में सुसराल है और आरोपी पक्ष रिश्तेदार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed