फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A young man living in a consensual relationship died under suspicious circumstances.

Delhi NCR News: सहमति संबंध में रह रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 09:35 PM IST
विज्ञापन
-महिला ने कहा रात में हुआ था झगड़ा, सुबह कमरे की खिड़की से स्कार्फ की मदद से लटका मिला
विज्ञापन

-दयालपुर इलाके की घटना, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दयालपुर के पुराने मुस्तफाबाद इलाके में एक महिला के साथ सहमति संबंध में रहने वाले युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त 32 साल के युनूस के रूप में हुई है। वह कमरे में स्कार्फ की मदद से खिड़की से लटका मिला। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही उसे उतार कर बिस्तर पर लिटा दिया गया था। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि बुधवार सुबह दयालपुर थाना पुलिस को पुराने मुस्तफाबाद इलाके में एक घर के अंदर एक युवक के बेहोश हालत में पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस उसे पास के अस्पताल में लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान युनूस के रूप में हुई। मौके पर छानबीन करने पर पता चला कि युवक एक महिला के साथ 25 दिन से सहमति संबंध में रह रहा था। पुलिस ने उस महिला से पूछताछ की, जिसने अपने बयान में बताया कि मंगलवार की रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। कहासुनी के दौरान मृतक ने कथित तौर पर एक ब्लेड से खुद को चोटें पहुंचाईं। इसके बाद दोनों रात को सोने चले गए। सुबह महिला ने मृतक को एक स्कार्फ की मदद से खिड़की से लटका हुआ पाया और पुलिस को सूचना दी। जांच के दौरान मृतक के भाई ने मौत में कोई साजिश से इंकार किया है। पुलिस ने मौके पर क्राइम और फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने जांच पड़ताल करने के बाद वहां से साक्ष्य हासिल किए हैं। पुलिस अधिकारी का कहना है कि अभी इस मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article