{"_id":"5a9f53874f1c1bb5568b7588","slug":"a-young-man-killed-his-uncle-and-auntie-in-gautam-buddha-nagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवक ने की चाचा और चाची की गोली मारकर हत्या, सामने आई ऐसी वजह चौंक गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने की चाचा और चाची की गोली मारकर हत्या, सामने आई ऐसी वजह चौंक गई पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दादरी
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक ने कार से जा रहे अपने चाचा और चाची की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। वजह जानकर पुलिस भी हैरान है।
घटना उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर की है। दादरी में जीटी रोड स्थित चिटहेरा गांव में भाई की हत्या का बदला लेने के लिए युवक ने चाचा-चाची की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी। दोहरे हत्याकांड के बाद आरोपी फरार हो गए।
दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर रंजिश बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुनीति, पुलिस क्षेत्राधिकारी निशांक शर्मा ने मौके का मुआयना किया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ऐहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह वेदराम पत्नी नत्थो देवी के साथ चिटहेरा में मारुति कार में आए थे। पहले हुए हत्या के एक मामले में फैसले के लिए वे पंचायत में गए और इसके बाद अपने घर चले गए।

जांच करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
कुछ ही देर बाद वे अपने घर से कार में सवार होकर निकले। आरोप है कि कुछ दूर जाते ही भतीजा विक्रम सामने आ गया और गाड़ी चला रहे वेदराम पर फायरिंग कर की। वेदराम को दो गोलियां लगीं। इसके बाद आरोपी ने कार में पीछे की सीट पर बैठी नत्थो देवी को तीन गोलियां मारीं। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।
गोलियों की आवाज सुनकर आसपास से ग्रामीण पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को सरकारी अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, दोहरे हत्याकांड की सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
वेदराम का बेटा संदीप भी परिजनों के साथ पहुंच गया। संदीप ने विक्रम पुत्र हेतराम, अंकित पुत्र सुंदर ओर मोहित पुत्र रमेश को नामजद करते हुए रंजिश के चलते माता-पिता की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।