फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   a young man killed by pickpockets in delhi

दिल्ली: जेबतराशों ने की युवक की चाकू मारकर हत्या, पत्नी पर भी किया हमला

Tue, 27 Feb 2018 09:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 27 Feb 2018 09:50 AM IST
विज्ञापन
a young man killed by pickpockets in delhi
फाइल फोटो
चिड़ियाघर घूमने के बाद परिवार के साथ घर लौट रहे युवक की जेबतराशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के दौरान बदमाशों ने मृतक की पत्नी पर भी चाकू से हमला किया। घटना देश की राजधानी दिल्ली की है। दरअसल, बस में सफर करते हुए जेबतराशों ने युवक की जेब काट ली और मौके से भागने लगे ।
विज्ञापन


पीड़ित ने बदमाशों का पीछा कर उसे पकड़ लिया। इस दौरान बदमाशों ने उसपर चाकू से हमला कर दिया। लोगों ने दो बदमाशों को मौके पर ही दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर एक और बदमाश को दबोच लिय है। आरोपियों की पहचान सूरज (20), सुमित (25) और  अजीत (24) के रूप में हुई है।  
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक,  मृतक की शिनाख्त 25 वर्षीय अमरजीत के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ बाहरी दिल्ली के निलौठी गांव में रहता था। वह प्राइवेट नौकरी करता था। रविवार को वह पत्नी मंजू, बेटे और भाई के साथ चिड़ियाघर आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम करीब छह बजे सभी घर जाने के लिए चिड़ियाघर बस स्टैंड से रूट नंबर 405 की बस में सवार हुए। इसी दौरान अन्य चार युवक भी बस में चढे़। जब बस प्रगति मैदान पहुंची तभी अमरजीत की पत्नी ने एक युवक को उनकी जेब से मोबाइल निकालते देख लिया और शोर मचा दिया। 

a young man killed by pickpockets in delhi
फाइल फोटो
इसके बाद बदमाश बस से कूदकर भागने लगे, तभी अमरजीत और उसकी पत्नी भी बदमाशों के पीछे दौड़े और कुछ दूरी पर दो बदमाशों को पकड़ लिया। तभी बदमाशों ने अमरजीत पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए और उनकी पत्नी पर भी चाकू से हमला किया। 

घटना के वक्त मौजूद राहगीरों ने बदमाशों को दबोच लिया, हालांकि दो बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब हो गए।  अमरजीत को खून से लथपथ हालत में राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार तड़के उसकी मौत हो गई। 

पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर आरोपियों की निशानदेही पर तीसरे आरोपी को शाहदरा से दबोचा है। चौथे आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश डाल रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed