फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A young man died after being buried under debris when a building wall collapsed in Shahbad Dairy area

Delhi: आंधी से बचने को जिस दीवार के सहारे खड़े हुए, वही बनी काल...  मलबे में दबकर युवक की मौत, एक घायल

Sun, 18 May 2025 08:58 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 18 May 2025 08:58 AM IST
सार

मृतक की शिनाख्त अशोक (35) के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक की पहचान सुमित (36) के रूप में हुई है। घटना के समय दोनों वेल्डिंग का काम कर रहे थे और आंधी आने के दौरान वह दीवार के पास चले गए थे।

विज्ञापन
A young man died after being buried under debris when a building wall collapsed in Shahbad Dairy area
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

बाहरी उत्तरी जिला के शाहबाद डेयरी इलाके में शनिवार दोपहर आंधी के दौरान इमारत की दीवार गिरने से मलबे में दबकर युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय दोनों वेल्डिंग का काम कर रहे थे और आंधी आने के दौरान वह दीवार के पास चले गए थे। घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त अशोक (35) के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक की पहचान सुमित (36) के रूप में हुई है। जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वालसन ने बताया कि दोपहर में शाहबाद डेयरी थाना पुलिस को प्रहलादपुर में दीवार गिरने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने मलबे में दबे दो लोगों को बाहर निकालकर इन्हें महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने अशोक को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


शिकायतकर्ता जितेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि घटना के समय दोनों वेल्डिंग का काम कर रहे थे। दोनों इसी इलाके के रहने वाले हैं। आंधी आने पर दोनों दीवार के पास खड़े हो गए। इसी दौरान अचानक दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल सुमित अभी बयान देने की हालत में नहीं है। पुलिस लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed