फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A Young man committed suicide by hanging on flyover railing in delhi

दिल्ली: धौला कुआं फ्लाईओवर की रेलिंग पर युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Fri, 10 Aug 2018 12:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 10 Aug 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
A Young man committed suicide by hanging on flyover railing in delhi
इस फ्लाईओवर पर की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी दिल्ली में एक युवक का शव फ्लाईओवर की रेलिंग पर लटका मिला। वह घर से गुरुग्राम को कहकर निकला था। धौला कुआं में बृहस्पतिवार सुबह फ्लाईओवर की रेलिंग पर लगी ग्रिल से फंदा लगाकर एक युवक ने खुदकुशी कर ली। 
विज्ञापन


उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने से कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मृतक की शिनाख्त आजादपुर निवासी सतेंद्र रावत के रूप में हुई है। 

पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर खुदकुशी के कारणों की जांच में जुटी है। पुलिस को आशंका है कि कारोबार में घाटा होने या कर्ज से परेशान होकर उसने खुदकुशी की है।
विज्ञापन

A Young man committed suicide by hanging on flyover railing in delhi
वो फ्लाईओवर जहां लगाई फांसी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह साढ़े पांच बजे किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी कि धौला कुआं फ्लाईओवर की रेलिंग पर शव लटका हुआ है। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि गुरुग्राम से चाणक्यपुरी जाने वाले कैरिज-वे की रेलिंग पर शव लटका है। शर्ट को फंदा बनाया हुआ था। परिवार वालों ने बताया कि सतेंद्र शेयर की खरीद-बिक्री का काम करता था। बुधवार सुबह 11 बजे गुरुग्राम जाने की बात कहकर निकला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed